May 7, 2026
actress-love-jihad-2026-05-61a074250138a09e2410ada867067c81-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

मुस्लिम डायरेक्टर से शादी के बाद हीरोइन ने फैंस के साथ अपनी खुशियां बांटी, तो उन्हें बधाइयों के बजाय नफरत मिली. हद तो तब हो गई, जब लोगों ने कहा कि आपके बच्चे आगे चलकर आईएसआईएस ज्वॉइन करेंगे. यानी आतंकवादी बनेंगे. कई हीरोइनों को मुस्लिम पार्टनर से शादी करने पर धमकियां मिली और पतियों पर लव जिहाद का आरोप लगा. लोगों की नफरत ने उनका जीना दूभर कर दिया. आइए, सोनाक्षी सिन्हा सहित उन हीरोइनों के बारे में जानते हैं, जिनकी शादी पर खूब बवाल हुआ था. ट्रोल्स ने भी अपनी सारी हदें पार कर दी थीं.

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

नई दिल्ली: ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों ने बताया कि ‘लव जिहाद’ समाज की वह सच्चाई है, जिससे मुंह नहीं फेरा जा सकता. हालांकि, एक तबका फिल्म पर प्रोपेगेंडा करने और मुस्लिमों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा. नतीजतन, आजकल जब भी कोई मशहूर एक्ट्रेस किसी मुस्लिम पार्टनर से शादी करती है, तो उन्हें बधाई संदेशों की जगह लोगों के गुस्से और नफरत का सामना करना पड़ता है. लोग बिना सोचे-समझे उनकी शादी को सीधे ‘लव जिहाद’ से जोड़ देते हैं. सोनाक्षी सिन्हा से जहीर इकबाल की शादी को लोगों ने लव जिहाद का रूप देने की भरपूर कोशिश की. ट्रोल्स ने दावा किया उनके रिश्ते का अंत बेहद दर्दनाक होगा. कई एक्ट्रेस के पार्टनर्स पर भी ‘लव जिहाद’ के आरोप लगते रहे हैं.

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

सोनाक्षी सिन्हा से जहीर इकबाल की शादी को लोगों ने लव जिहाद का रूप देने की कोशिश की. ट्रोल्स ने दावा किया उनके रिश्ते का अंत खराब होगा, मगर कपल का रिश्ता हर गुजरते साल के साथ मजबूत हो रहा है. सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के फैसले में भले माता-पिता को शामिल न किया हो, मगर शत्रुघ्न सिन्हा ने बाद में बेटी का फुल सपोर्ट किया था. (फोटो साभार: Instagram@aslisona)

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

टीवी की मशहूर ‘गोपी बहू’ देवोलीना भट्टाचार्जी ने जब अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कीं, तो लोगों ने उन्हें बधाई देने के बजाय ट्रोल करना शुरू कर दिया था. हद तो तब हो गई, जब कुछ लोगों ने श्रद्धा वाकर केस का जिक्र करते हुए उन पर बेहद भद्दे और डरावने कमेंट्स किए. देवोलीना भट्टाचार्जी को अपने पसंदीदा इंसान से शादी करने पर नफरत झेलनी पड़ी.(फोटो साभार: Instagram@devoleena)

Add News18 as
Preferred Source on Google

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी इस कड़वे अनुभव से गुजर चुकी हैं. उन्होंने जब अपने पार्टनर और एक्टर अली फजल से शादी की, तो सोशल मीडिया पर उन्हें ‘बुर्का मुबारक’ जैसे ताने मारकर ट्रोल किया. लोगों ने भविष्यवाणी तक कर दी कि उनकी शादी का अंजाम भी बुरा होगा. ऋचा और अली के प्यार को भी धर्म के चश्मे से देखा गया. (फोटो साभार: Instagram@therichachadha)

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने जब सैफ अली खान से शादी की थी, तब भी हालात कुछ अलग नहीं थे. सैफ पर उस समय भी ‘लव जिहाद’ के आरोप खूब लगे थे. हालांकि, करीना ने हमेशा बड़ी मजबूती से अपना पक्ष रखा और साफ कहा कि वह सिर्फ प्यार में यकीन रखती हैं, किसी एजेंडे में नहीं. उन्होंने सालों तक इस मानसिक दबाव को झेला है, लेकिन अपने रिश्ते को पूरी गरिमा के साथ निभाया. (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

सिर्फ बड़े सितारे ही नहीं, छोटे पर्दे से जुड़े लोग भी ‘लव जिहाद’ का दंश झेल चुके हैं. 2019 की मिस इंडिया अर्थ रही सायली सुर्वे का मामला सामने आया, जिसमें शादी के बाद धर्म परिवर्तन के दबाव की बातें उठीं. वहीं कुंभ मेला फेम मोनालिसा भोसले की शादी पर भी विवाद हुआ.

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

एक्ट्रेस प्रियामणि ने जब 2017 में मुस्तफा राज से शादी की थी, तब उन पर और उनके परिवार पर बुरे हमले हुए थे. नफरत जताने वालों ने यहां तक कह दिया था कि उनके बच्चे आगे चलकर आतंकी बनेंगे. ऐसी बातें लोगों का दिल तोड़ देती हैं. (फोटो साभार: Instagram@pillumani)

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

प्रियामणि ने बताया कि धर्म और जाति पर बयान मानसिक तौर पर परेशान कर सकते हैं. उन्होंने फैसला किया कि वे इन नफरती लोगों को जवाब देकर उन्हें और अहमियत नहीं देंगी, क्योंकि ऐसे ट्रोल्स सिर्फ अटेंशन पाने के लिए यह सब करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@pillumani)

actress love jihad, love jihad in Bollywood, Sonakshi Sinha, zaheer Iqbal love jihad, kareena Kapoor, Priyamani, Priyamani husband, Priyamani love jihad, richa Chadha, Devoleena Bhattacharjee, monalisa

तुनिषा शर्मा की जब 2022 में अचानक मौत हो गई थी, तब एक मुस्लिम एक्टर के साथ उनके रिश्ते पर खूब विवाद हुआ था. एक्टर पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा था. फिल्म स्टार्स के साथ ट्रोलिंग अब एक खतरनाक पैटर्न बन चुका है. किसी की मौत हो या किसी की शादी, हर चीज को सांप्रदायिक रंग दे दिया जाता है. सोनाक्षी सिन्हा जैसी हीरोइनों को अक्सर अपने फैसले की वजह से घेरा जाता है. नफरत और प्रोपेगेंडा की बुनियाद पर किसी के कैरेक्टर या भविष्य पर सवाल उठाना गलत है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks