Last Updated:
Vijay Varma Fatima Sana Shaikh Pics: विजय वर्मा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. कुछ समय पहले वह तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे. हालांकि, बाद में खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. अब विजय वर्मा ने अपनी को-स्टार फातिमा सना शेख के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने पूछ लिया कि तमन्ना भाटिया कहां हैं.

नई दिल्ली. विजय वर्मा और फातिमा सना शेख बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स हैं. इन दिनों दोनों सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म गुस्ताख इश्क को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस बीच विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. (फोटो साभार: itsvijayvarma)

विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह अपनी को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ नजर आ रहे हैं. फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है. (फोटो साभार: itsvijayvarma)

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों की लेटेस्ट फोटोज काफी पसंद की जा रही हैं. (फोटो साभार: itsvijayvarma)
Add News18 as
Preferred Source on Google

दोनों स्टार्स एक-दूसरे के साथ कोजी होते हुए पोज दे रहे हैं. विजय वर्मा ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वह कमाल के लग रहे हैं. (फोटो साभार: itsvijayvarma)

विजय वर्मा से ट्विनिंग करते हुए फातिमा सना शेख ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं. (फोटो साभार: itsvijayvarma)

दोनों सितारों की इन तस्वीरों पर फैंस बहुत प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर्स ने दोनों को बेस्ट जोड़ी बताया है. कुछ ने मजाक-मस्ती में लिखा कि तमन्ना भाटिया कहा हैं? खबरों की मानें तो कुछ महीने पहले ही विजय और तमन्ना का ब्रेकअप हुआ है. (फोटो साभार: itsvijayvarma)

बताते चलें कि फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की फिल्म गुस्ताख इश्क 29 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाल ही मे इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ, जो लोगों को पसंद आया. (फोटो साभार: itsvijayvarma)

अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म गुस्ताख इश्क का डायरेक्शन विभू पुरी ने किया है. इसमें नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह एक लव स्टोरी मूवी है जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. (फोटो साभार: itsvijayvarma)
