May 27, 2026
NADEEM-KHAN-2026-01-07900adedad9ea865cf1584edd1d4603-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

फिल्म ‘धुरंधर’ के अभिनेता नदीम खान को घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर नौकरानी के साथ 10 सालों तक रेप किया.

ख़बरें फटाफट

फिल्म 'धुरंधर' फेम एक्टर नदीम खान हुए गिरफ्तार, नौकरानी से रेप का आरोपएक्टर नदीम खान की बढ़ी मुश्किलें.

नई दिल्ली: मुंबई के एंटरटेनमेंट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है. मशहूर फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए अभिनेता नदीम खान को पुलिस ने अपनी घरेलू सहायिका (नौकरानी) के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह मामला मुंबई के मालाड स्थित मालवणी इलाके का है, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है.

पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि वह नदीम खान के घर पर घरेलू काम करती थी. आरोपी अभिनेता ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका विश्वास जीतकर शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के अनुसार, यह सिलसिला पिछले 10 वर्षों से चल रहा था. आरोपी ने साल 2015 से ही महिला को शादी का झूठा आश्वासन देकर बार-बार उसका यौन शोषण किया. शुरुआत में पीड़िता लोक-लाज और डर के कारण पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी. जब महिला ने नदीम पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो अभिनेता ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न भी बढ़ गया, जिससे तंग आकर अंततः उसने कानून की मदद लेने का फैसला किया.

पुलिस की कार्रवाई और जांच
महिला की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए मालवणी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. साथ ही, जांच का एक पहलू यह भी है कि क्या आरोपी ने इसी तरह का विश्वासघात और शोषण अन्य महिलाओं के साथ भी किया है. नदीम खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का हिस्सा थे. इस फिल्म में उन्होंने डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) के रसोइए ‘अखलाक’ की भूमिका निभाई थी. 2 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आधित्य धर ने किया है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज सितारों ने काम किया है. इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा और उनके प्रति होने वाले शोषण को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पुलिस फिलहाल मामले के सभी सबूतों को जुटाने में लगी है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

फिल्म ‘धुरंधर’ फेम एक्टर नदीम खान हुए गिरफ्तार, नौकरानी से रेप का आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks