Last Updated:
Film Stars Fees: राजपाल यादव ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में मिमिक्री करके बताया था कि सितारों का बर्ताव एक फिल्म हिट होते ही कैसे बदल जाता है. उन्होंने हंसी-मजाक में समझा दिया था कि कैसे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट किसी की सफलता में बड़ा रोल प्ले करती है. फिल्में हिट होते ही सितारों में फीस बढ़ाने का चलन आम है. एक सुपरस्टार ने विलेन रोल निभाने के लिए कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये फीस ली है. बॉलीवुड के टॉप सितारों ने भी फिल्मों की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ाई थी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों के पास शोहरत के साथ दौलत भी भरपूर रहती है. एक आम इंसान अपनी कमाई से जो जिंदगीभर नहीं कमा पाता, वह चंद मिनटों के विज्ञापन से कमा लेते हैं. यह स्टारडम उन्हें फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलताओं से हासिल होती है. मजेदार बात तो यह है कि एक-दो फिल्में हिट होते ही सितारों के भाव भी बढ़ जाते हैं. वे ऐसे मौकों पर अक्सर अपनी फीस बढ़ा लेते हैं. स्टार्स एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये वसूलने लगते हैं. आइए, ऐसे ही टॉप सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने मौका लगते ही फीस बढ़ाने पर गुरेज नहीं किया. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

फिल्म ‘केजीएफ’ की सफलता के बाद स्टार यश की डिमांड रातोंरात बढ़ गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए 50 करोड़ रुपये के साथ मुनाफे में भी हिस्सा मांगा है. यही नहीं, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण बनने के लिए उन्हें करीब 200 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जो उन्हें फिल्म जगत का सबसे महंगा विलेन बनाता है.

40 साल के रणवीर सिंह भी फीस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के खूंखार रोल के लिए उन्हें खूब वाहवाही मिली और उस वक्त उन्हें 10 करोड़ रुपये मिले थे. इस सफलता के बाद रणवीर ने भी अपनी फीस बढ़ाना सही समझा. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ’83’ के लिए उन्हें 13 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई है. ‘धुरंधर’ की धांसू सफलता के बाद उनकी डिमांड काफी ज्यादा है. जाहिर है उनकी फीस में भी मोटा इजाफा हुआ है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म ‘क्वीन’ से पहले कंगना रनौत अपने करियर को लेकर दुविधा में थीं. मगर इसकी सफलता के बाद उनके सितारे चमक गए. 39 साल की कंगना ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म ‘थलाइवी’ में जयललिता का किरदार निभाने के लिए पूरे 24 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो वाकई एक बड़ी रकम है.

‘रॉकस्टार’- ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों से सबके चहेते बने रणबीर कपूर ने भी अपनी काबिलियत के दम पर अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाई है. साल 2018 में फिल्म ‘संजू’ में उनकी एक्टिंग देखकर हर कोई हैरान रह गया था. फिल्म की अपार सफलता के बाद रणबीर ने न सिर्फ फिल्मों, बल्कि विज्ञापनों के लिए भी अपनी फीस दोगुनी कर दी. बताया जाता है कि उन्होंने एक विज्ञापन की फीस 3 करोड़ से बढ़ाकर सीधे 6 करोड़ रुपये कर दी थी.

‘8 ऑवर्स शिफ्ट’ की डिमांड करने वाली दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद फिल्मों से छोड़ा दूर हैं. उन्होंने भी अपने काम से जबरदस्त ब्रांड वैल्यू बनाई है. ‘एबीपीलाइव.कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘पद्मावत’ के समय वह सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं. ताज्जुब की बात यह है कि उस फिल्म के लिए उन्हें रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से भी ज्यादा फीस यानी 13 करोड़ रुपये मिले थे. फिल्म हिट हुई तो उन्होंने अपना रेट और बढ़ा दिया और फिल्म ’83’ के लिए उन्होंने करीब 14 करोड़ रुपये लिए.

बॉलीवुड में फीस बढ़ाने का खेल पूरी तरह से ‘डिमांड और सप्लाई’ पर टिका है. जिस स्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश करती है, उसे मुंह मांगी कीमत मिलने लगती है. आखिर में सारा खेल टैलेंट और जनता के प्यार का ही है, जो इन सितारों को करोड़ों का मालिक बना देता है.

बॉलीवुड में फीस बढ़ाने का खेल पूरी तरह से ‘डिमांड और सप्लाई’ पर टिका है. जिस स्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश करती है, उसे मुंह मांगी कीमत मिलने लगती है. आखिर में सारा खेल टैलेंट और जनता के प्यार का ही है, जो इन सितारों को करोड़ों का मालिक बना देता है.
