April 25, 2026
2026-04-25T180207.510-2026-04-deb550a287f02fd4201b35eef18967f0-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 27 April to 4 May 2026: अप्रैल का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत दे रही है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मेष, कुंभ समेत पांच राशियों के जातकों को नौकरी, व्यापार और धन लाभ के मामलों में शानदार अवसर मिल सकते हैं. यह समय मेहनत का पूरा फल देने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं अप्रैल के अंतिम सप्ताह 27 अप्रैल से 4 मई किन किन राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग से फायदा मिलेगा…

बुध गोचर से इस सप्ताह 5 राशियों के बढ़ेंगे कमाई के साधन, बिजनेस से मिलेगा लाभZoom

Weekly Lucky Career Horoscope, 27 April to 4 May 2026: अप्रैल का अंतिम सप्ताह 27 अप्रैल से 4 मई 5 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अप्रैल के अंतिम सप्ताह बुध मेष राशि में गोचर करेंगे और अस्त भी हो जाएंगे, जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान हैं. मेष राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. वहीं इस सप्ताह सूर्य भरणी नक्षत्र में तो बुध अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल और शुभ योग का प्रभाव मेष, कुंभ समेत 5 राशियों के करियर व कारोबार में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इन राशियों को करियर में उन्नति देखने को मिलेगी और नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं अप्रैल के अंतिम सप्ताह 27 अप्रैल से 4 मई किन किन राशिफल वालों का लाभकारी रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल: करियर में नई जिम्मेदारियां

करियर राशिफल के अनुसार, अप्रैल का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह मेष राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनको वे अच्छे से निभाएंगे भी. ऑफिस में आपकी मेहनत और वर्कस्टाइल की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत बन रहे हैं. वहीं बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय लाभकारी रहने वाला है क्योंकि इस अवधि में नए क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा.

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल: पुराने निवेश से लाभ के योग

करियर राशिफल के अनुसार, अप्रैल का अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है और प्राप्त धन को अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं, यह आपका इस सप्ताह उत्तम निर्णय भी रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब ऑफर या बेहतर अवसर मिल सकते हैं. साथ ही ऑफिस का माहौल भी आपके लिए अनुकूल रहेगा. निवेश के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है और किसी पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं.

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल: बॉस का पूरा साथ मिलेगा

करियर राशिफल के अनुसार, अप्रैल का अंतिम सप्ताह सिंह राशि वालों के करियर में तेजी देखने को मिलेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में नए आइडियाज के साथ काम करना पसंद करेंगे और उनकी प्लानिंग भी सफल होगी, जिसमें बॉस का पूरा साथ मिलेगा. वहीं इस राशि के बिजनेस करने वालों का शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह मुनाफा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, खासतौर पर जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह बड़ा फायदा हो सकता है.

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल: लाभ के नए रास्ते खुलेंगे

करियर राशिफल के अनुसार, अप्रैल का अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की अप्रैल के अंतिम सप्ताह तरक्की के योग बन रहे हैं और ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. वहीं बिजनेस में भी विस्तार के मौके मिल सकते हैं, जिससे आपके लिए धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह पर करें और शुभ योग के प्रभाव से आपके खर्चे भी कम होते जाएंगे.

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल: पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न

करियर राशिफल के अनुसार, अप्रैल का अंतिम सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. कुंभ राशि वालों की अप्रैल के अंतिम सप्ताह करियर में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और सफलता के नए द्वार खुलेंगे. बिजनेस में निवेश से लाभ होगा और पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिलने की संभावना बन रही है. साथ ही परिवार के किसी सदस्य से अच्छा धन लाभ भी हो सकता है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks