June 10, 2026
55-2026-01-ee8022f80a1ace9c00f7474d0dfbbd91-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Dhurandhar Movie Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए पूरा एक महीना हो गया है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार किसी नई फिल्म जैसी ही बनी हुई है. 30वें दिन भी इस स्पाई-थ्रिलर ने दमदार प्रदर्शन किया है. जिस तरह से यह फिल्म हर रोज करोड़ों बटोर रही है, उसे देखकर लग रहा है कि 800 करोड़ का जादुई आंकड़ा अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर की 'धुरंधर' ने 30वें दिन भी दिखाया दम, अब दूर नहीं है 800 करोड़ क्लबइस साल मार्च में रिलीज होगा धुरंधर का दूसरा पार्ट.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. थिएटर्स में रिलीज हुए 30 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म का क्रेज आज भी वैसा ही है, जैसा पहले दिन था. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर ने सारे अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है. रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस और जबरदस्त एक्शन से दर्शकों को ऐसा दीवाना बनाया कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई थम नहीं रही है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर’ ने भारत में अब तक टोटल कितना बिजनेस कर लिया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलवा पांचवें शनिवार को भी बरकरार रहा. फिल्म ने 30वें दिन 11.75 करोड़ की शानदार कमाई की, जिसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन अब 759.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार 28 दिनों तक 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड बनाया है.

29वें दिन टूटा डबल डिजिट में कमाई का सिलसिला

यह सिलसिला 29वें दिन टूटा था, जब धुरंधर फिल्म ने 8.75 करोड़ कमाए, लेकिन वीकेंड शुरू होते ही फिल्म फिर से डबल डिजिट पर लौट आई है. दिलचस्प बात यह है कि इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्म ‘इक्कीस’ (अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की मूवी ) भी ‘धुरंधर’ की रफ्तार को कम नहीं कर पाई है.

दूसरे हफ्ते सबसे ज्यादा हुई ‘धुरंधर’ की कमाई

‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले हफ्ते फिल्म ने 207.25 करोड़ बटोरे थे. दूसरे हफ्ते में तो फिल्म ने और भी कमाल किया और 253.25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर डाला. तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई 172 करोड़ रही और चौथे हफ्ते के अंत तक फिल्म ने 110.14 करोड़ का बिजनेस किया.

फैंस को अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का इंतजार

बता दें कि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे शानदार सितारे नजर आते हैं. इसकी कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में बलोच गैंग के अंदर घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है. रणवीर सिंह ने फिल्म में हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी नाम का रोल निभाया है, वहीं, अक्षय खन्ना गैंग के लीडर रहमान डकैत के किरदार में हैं. अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ अगले साल 19 मार्च को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

रणवीर की ‘धुरंधर’ ने 30वें दिन भी दिखाया दम, अब दूर नहीं है 800 करोड़ क्लब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks