August 2, 2026
actors-1-2026-02-d25d04f9be070d11f6f4eb1777cdd63f-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

ट्विंकल खन्ना और काजोल ने अपने शो ‘टू मच’ से खूब सुर्खियां बटोरीं. इस चैट शो की रेटिंग का तो पता नहीं, लेकिन इसकी ट्रोलिंग जमकर हुई. काजोल-ट्विंकल ने अपने शो पर चीटिंग को नॉर्मलाइज करते हुए विवादित बयान दिय़ा था जिसकी हर ओर कड़ी आलोचना हुई थी. अब राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने दिग्गज एक्ट्रेसेस पर निशाना साधा है.

ख़बरें फटाफट

'बॉलीवुड की शादियां छलावा' प्रतीक बब्बर ने ट्विंकल-काजोल को लिया आड़े हाथोंZoom

प्रतीक बब्बर ने काजोल-ट्विंकल के बयान पर रिएक्शन दिया.

नई दिल्ली.  ट्विंकल खन्ना और काजोल ने अपने शो ‘टू मच’ से टू मच सुर्खियां बटोरीं. इस शो को पसंद किया गया या नहीं ये बाद की बात है, लेकिन इसे ट्रोल तो खूब किया गया. चैट शो के हर एपिसोड में ट्विंकल खन्ना और काजोल ने कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, लेकिन हद तो तब हो गई जब दोनों ने चीटिंग को नॉर्मलाइज करते हुए कहा कि ‘रात गई बात गई’. काजोल और ट्विंकल के मुताबिक किसी शादी या रिश्ते में इमोशनल चीटिंग, फिजिकल चीटिंग से ज्यादा मायने रखती है. अगर चीटिंग सिर्फ फिजिकल है तो रात गई, बात गई.

पिछले साल शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपनी पत्नी के साथ दिए हालिया इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना और काजोल के उस वायरल बयान पर रिएक्शन दिया है. प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी  ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड की शादियों पर खुलकर बात की. कपल कहते हैं कि इस इंडस्ट्री के ज्यादातर रिश्ते दिखावा होते हैं.

प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड शादियों की खोली पोल

प्रतीक बब्बर की पत्नी प्रिया बनर्जी कहती हैं, बॉलीवुड की 90 प्रतिशत शादियां सिर्फ और सिर्फ एक दिखावा हैं और छलावा हैं. मैं इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हूं और इसलिए मैं इस सच से वाकिफ हूं’. प्रतीक कहते हैं कि अगर कोई शादीशुदा इंसान कहता है कि रात गई, बात गई तो आप समझ सकते हैं कि उनकी शादी की सिचुएशन कैसी है. एक्टर ने ट्विंकल और काजोल की तरफ इशारा किया.

प्रिया-प्रतीक ने ट्विंकल खन्ना-काजोल पर साधा निशाना

प्रिया बनर्जी आगे कहती हैं कि वो उन सीनियर एक्टर्स को जज करती हैं जो ऐसी बातें करते हैं. प्रिया ने उन सीनियर कलाकारों की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे विचार रखने वालों को वह जज करती हैं. उनका मानना है कि इस तरह की मानसिकता को लोग सही ठहराते हैं, लेकिन एक भारतीय के तौर पर ये हमारी संस्कृति नहीं है. कनाडा में पली-बढ़ी प्रिया ने खुद को कनाडाई बताते हुए कहा कि जब पुराने कलाकार इस तरह की बातें करते हैं, तो उन्हें निराशा होती है.

‘रिश्ते में बेवफाई भारतीय संस्कृति नहीं’

उनके मुताबिक, अगर कोई सिर्फ सामाजिक छवि के लिए शादी करता है, तो शादी करने की जरूरत ही नहीं है. बेहतर है कि लोग अपने करियर पर ध्यान दें, रिश्तों में ईमानदार रहें और किसी को धोखे में न रखें. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी नजर में शादी को हल्के में लेना या उसे दिखावे का हिस्सा बनाना सही नहीं है और संस्कृति सिर्फ बॉलीवुड या भारत तक सीमित नहीं होती, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा गहरी और मजबूत होती है.

वहीं प्रतीक ने पत्नी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि आज के दौर में बेवफाई कोई ट्रेंड नहीं रह गया है. उनके अनुसार, धोखा देना, एक साथ कई रिश्ते रखना या पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों होना अब “कूल” नहीं माना जाता. उन्होंने साफ कहा कि ईमानदारी और सम्मान पर टिके रिश्ते ही आज के समय में मायने रखते हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

‘बॉलीवुड की शादियां छलावा’ प्रतीक बब्बर ने ट्विंकल-काजोल को लिया आड़े हाथों



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks