February 26, 2026
55-2026-01-e4db0e5bb591e61337fceeedcc187fc0-16x9.jpg
Spread the love

Last Updated:

Bollywood Christmas Box Office Hits: आमिर खान से लेकर सलमान खान और रणवीर सिंह ने क्रिसमस के मौके पर एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. अब शाहरुख खान भी क्रिसमस 2026 पर अपनी फिल्म किंग लेकर आ रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. इस बीच आज हम उन 10 बड़ी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने क्रिसमस के मौके पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छापे हैं. इस लिस्ट में अक्षय कुमार और शाहरुख खान की फिल्में भी शामिल हैं.

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

नई दिल्ली. बॉलीवुड में क्रिसमस फेस्टिवल कमाई के लिहाज से सबसे सुनहरा मौका बन चुका है. त्योहार के इस सीजन में रिलीज हुई कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान रचे हैं. इस साल भी धमाका बड़ा होने वाला है, क्योंकि 24 दिसंबर 2026 को शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है, जिससे उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं. जानिए इससे पहले क्रिसमस पर रिलीज हुई किन फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की है.

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

दंगल (2016): आमिर खान की ‘दंगल’ न केवल क्रिसमस की सबसे बड़ी रिलीज है, बल्कि बॉलीवुड की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा में आमिर के अलावा सान्या मल्होत्रा, फातिना सना शेख और जायरा वसीम जैसे सितारे नजर आए थे. इस मूवी दर्शकों का दिल जीत लिया था. आमिर खान की फिल्म ने भारत में कुल कमाई 387.38 करोड़ की कमाई की थी. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

पीके (2014): क्रिसमस हमेशा से आमिर खान का पसंदीदा स्लॉट रहा है और ‘पीके’ ने इसे साबित भी किया. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी और सामाजिक संदेश के जरिए कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी. इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 340.8 करोड़ का बिजनेस किया. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

टाइगर जिंदा है (2017): सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने अली अब्बास जफर की इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी. मिली-जुली समीक्षाओं के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी और 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर क्रिसमस पर सलमान खान का दबदबा कायम कर दिया. टाइगर जिंदा है ने 339.25 करोड़ का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

धूम: 3 (2013) आमिर खान का डबल रोल, कैटरीना कैफ के ग्लैमरस डांस नंबर्स और यशराज फिल्म्स का ग्रैंड एक्शन फिल्म धूम 3 ब्लॉकबस्टर निकली थी. हालांकि क्रिटिक्स की राय इस फिल्म को लेकर बंटी हुई थी, लेकिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में ऐसी भीड़ लगाई कि यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. आमिर खान किल्म ने 284 करोड़ की कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

सिम्बा (2018) ‘दिलवाले’ के बाद रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की. फिल्म के मसालेदार एक्शन और आंख मारे जैसे चार्टबस्टर गानों ने युवाओं को दीवाना बना दिया. रणवीर सिंह के चुलबुले अंदाज और रोहित शेट्टी के निर्देशन ने इस फिल्म को एक बड़ी हिट में बदल दिया. इसकी भारत में कुल कमाई 240.31 करोड़ रुपये हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

गुड न्यूज (2019) अक्षय कुमार ने साल 2019 के अंत में ‘गुड न्यूज’ के साथ दर्शकों को हंसी का तोहफा दिया. करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अपनी मजेदार कहानी की वजह से छुट्टियों के सीजन के लिए एकदम परफेक्ट रही. फिल्म ने आसानी से 205.14 करोड़ की कमाई कर ली थी. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

3 इडियट्स (2009): ‘पीके’ और ‘दंगल’ से पहले आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ के जरिए क्रिसमस पर धमाका करने की शुरुआत कर दी थी. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म केवल एक ब्लॉकबस्टर फिल्म निकली, बल्कि एक कल्ट क्लासिक बन गई। कॉमेडी, इमोशन और सोशल मैसेज के बेमिसाल मेल ने इसे उस दौर की सबसे सफल फिल्मों में शुमार कर दिया. आमिर खान की इस मूवी ने 202.50 करोड़ की कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

बाजीराव मस्तानी (2015): संजय लीला भंसाली की यह फिल्म शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ से क्लैश हुई थी. हालांकि शुरुआत में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दमदार एक्टिंग और फिल्म के ग्रैंड विजुअल्स ने इसे लंबी रेस का घोड़ा बना दिया. आखिरकार, फिल्म ने ‘दिलवाले’ को पीछे छोड़ दिया और 188 करोड़ की कमाई कर ली. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

दबंग 2 (2012): अरबाज खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चुलबुल पांडे के स्वैग को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया. हालांकि क्रिटिक्स को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और इसे खराब रिव्यू मिले, लेकिन सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. खराब रिव्यू के बावजूद फिल्म सुपरहिट रही. सलमान खान की इस मूवी ने भारत में 156.50 करोड़ का बिजनेस किया. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood Christmas Box Office Hits, Top 10 Christmas Releases Bollywood, Dangal vs Tiger Zinda Hai Collection, SRK King Release Expectation, Aamir Khan Christmas Movie Success, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल कमाई, शाहरुख खान की किंग फिल्म, दिसंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

गजनी (2008): आमिर खान की ‘गजनी’ ही वह फिल्म थी, जिसने बॉलीवुड में क्रिसमस पर ब्लॉकबस्टर रिलीज का ट्रेंड शुरू किया. यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनी, जिसने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की नींव रखी. गजनी की इस ऐतिहासिक सफलता ने ही भविष्य की फिल्मों के लिए त्यौहारों के सीजन में रिलीज होने का रास्ता साफ किया. इस मूवी ने 114 करोड़ का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

दिसंबर की ठंड में 10 फिल्मों ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का पारा, कमाई में रचा इतिहास

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks