April 27, 2026
11-2026-04-688b5b20f61b0354f8ef73425a7898a9-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गया है. उनकी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने अपनी रिलीज के 10वें दिन जबरदस्त उछाल दर्ज की है. फिल्म की कमाई अब 112 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो इसकी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है. मंझे हुए सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को डराने के साथ-साथ गुदगुदाने में भी कामयाब रही है. लंबी छुट्टी का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिख रहा है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 10, akshay kumar, horror comedy movie, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 10, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अक्षय कुमार फिल्म बॉक्स ऑफिस

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के साथ पर्दे पर वापसी की है. उनकी फिल्म पर भूत बंगला पर दर्शक खुलकर प्यार लुटा रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है. यह मूवी इन दिनों खूब सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है जिससे मेकर्स नोट कमा रहे हैं.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 10, akshay kumar, horror comedy movie, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 10, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अक्षय कुमार फिल्म बॉक्स ऑफिस

फैंस ने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म का दिल खोलकर स्वागत किया है. क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. डबल डिजिट से शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी गई.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 10, akshay kumar, horror comedy movie, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 10, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अक्षय कुमार फिल्म बॉक्स ऑफिस

दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन ही भूत बंगला फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब दूसरे रविवार को इसके कलेक्शन में और भी जबरदस्त उछाल आया है. साफ है कि सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, अक्षय और प्रियदर्शन का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 10, akshay kumar, horror comedy movie, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 10, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अक्षय कुमार फिल्म बॉक्स ऑफिस

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने दूसरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर फिर रफ्तार पकड़ी. फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए करीब 12.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जो कि शनिवार 10.75 करोड़ के मुकाबले काफी बेहतर है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 10, akshay kumar, horror comedy movie, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 10, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अक्षय कुमार फिल्म बॉक्स ऑफिस

शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो पहले हफ्ते के खत्म होने तक फिल्म ने 84.4 करोड़ की कमाई कर ली थी. 10वें दिन कमाई में उछाल के साथ फिल्म का अब तक का इंडिया में नेट कलेक्शन 113.40 करोड़ तक पहुंच गया है, वहीं टोटल ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 134.98 करोड़ को छू चुका है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बढ़ता क्रेज साफ नजर आ रहा है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 10, akshay kumar, horror comedy movie, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 10, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अक्षय कुमार फिल्म बॉक्स ऑफिस

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का डंका बज रहा है. रिलीज के 10वें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 3.00 करोड़ की कमाई हुई, जिसके साथ ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 44.50 करोड़ तक पहुंच गया है. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 179.48 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है, जो फिल्म की वैश्विक सफलता को दर्शाता है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 10, akshay kumar, horror comedy movie, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 10, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अक्षय कुमार फिल्म बॉक्स ऑफिस

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म भूत बंगला का निर्माण अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया है. फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है, जिसमें अक्षय के साथ परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे मंझे हुए सितारे नजर आ रहे हैं.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 10, akshay kumar, horror comedy movie, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 10, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अक्षय कुमार फिल्म बॉक्स ऑफिस

खास बात यह है कि ‘भूल भुलैया’ (2007) के 19 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से किसी हॉरर-कॉमेडी के लिए साथ आई है. इससे पहले यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है. इस रियूनियन ने दर्शकों के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं और फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks