Last Updated:
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है. ट्रेलर के बाद से फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हो उठे हैं. लेकिन इस फिल्म के अलावा भी अक्षय की कई फिल्में आने वाली है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अक्षय कुमार का अपना अलग ही जलवा है. इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर छाए हुए हैं. इस फिल्म के अलावा भी उनकी कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्में आने वाली हैं. इनमें एक्शन से लेकर कॉमेडी और देशभक्ति तक, उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफी दमदार है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

शुरुआत करते हैं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आने वाले हैं. पहले ये फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 2026 कर दी है.

इस फिल्म में सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता और दिशा पाटनी भी नजर आने वाली हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं अक्षय कुमार जल्द ही ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट में भी नजर आने वाले हैं. जब से इस फिल्म का ऐलान किया गया है, तभी से ही ये फिल्म चर्चा में हैं. परेश रावल ने इस फिल्म को छोड़ दिया था, तभी से ये फिल्म चर्चा में रही. इसके बाद खबर आई कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में परेश भी काम कर रहे हैं. खुद परेश ने भी कहा था कि वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. सुनील शेट्टी भी इस फिल्म में नजर आएंगे.

इन फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार ‘हैवान’ में भी नजर आने वाले हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी दमदार रोल में नजर आएंगे. दोनों सितारे लगभग 17 साल बाद एक बार फिर वापसी कर रहे हैं.

अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल 5’ में इस बार अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय और अजय की जोड़ी नजर आने वाली है. ‘गोलमाल 5’ सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ का पांचवां पार्ट है.

इसके अलावा ‘भागम भाग 2’ में भी अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं. बॉलीवुड की धांसू कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘भागम भाग’ के इस सीक्वल में अक्षय तहलका मचाने आ रहे हैं. अक्षय चाहते हैं कि एक बार फिर वो गोविंदा और परेश रावल मिलकर काम करें.

अक्षय कुमार की शानदार फिल्म ‘राउडी राठौर’ का सीक्वल ‘राउडी राठौर 2’ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. पहली फिल्म ने भी तहलका मचा दिया था. अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं. फिलहाल फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
