Last Updated:
एक वक्त था भोजपुरी इंडस्ट्री फल-फूल रही थी. ऐसी फिल्में आती थीं कि हर कोई उनका मुरीद हो जाता था. इसी वजह से अजय देवगन, अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड स्टार ने भोजुपरी फिल्मों में काम किया. लेकिन अश्लीलता और फूहड़ता के चलते और भोजपुरी के बड़े कलाकारों की आपसी टकराव के चलते इंडस्ट्री काफी पीछे चली गई. इन टकरावों में सबसे बड़ा विवाद खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच रहा है.

भोजपुरी इंडस्ट्री का विवादों से गहरा नाता है. चाहे वो एक्टर्स के बीच रहा हो या फिर एक्ट्रेसेज के बीच. मनोज तिवारी और रवि किशन खुले तौर पर लड़ाई को स्वीकार कर चुके हैं. लेकिन हम आपको खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के टकराव के बारे में बताने जा रहे हैं. दोनों आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं. दोनों के लिए उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर खूब भिड़ते हैं. इन दोनों के बीच 36 आंकड़ा रहता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं. उन्होंने काफी संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल किया है. खेसारी ने बिहार से आकर दिल्ली में लिट्ठी-चोखा दुकान चलाई. अकेले परिवार का चलता थे. लेकिन गाने की लगन ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का स्टार बना दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

खेसारी ने दमदार आवाज-एक्टिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री पर रूल किया है. खेसारी की आवाज और एक्टिंग ने उन्हें टॉप पर पहुंचाया, तो लोग उनकी तुलना पवन सिंह से करने लगे. पवन तुलना उनके स्टारडम के लिए भारी पड़ने लगने का. उनके फैंस उन्हें पवन से बेहतर एक्टर-सिंगर बताने लगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

धीरे-धीरे ये तुलना पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच झगड़े की वजह बन गई. दोनों पहले अप्रत्यक्ष रूप से यानी बिना नाम लिए एक-दूसरे को टारगेट करने लगे. लेकिन फिर साफ-साफ एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे. अपने आप को बेहतर सिंगर-एक्टर बतनाने लगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

खेसारी लाल यादव ने खुले तौर पर कहा कि पवन सिंह ने इंडस्ट्री पर कब्जा कर लिया है. किसी भी नए कलाकार-सिंगर को एंट्री करने नहीं देते. उनके रास्ते में अड़चने पैदा करते हैं. वहीं, पवन ने भी इन आरोपों खारिज किया और खेसारी के संघर्ष के दिनों और उन्हें भैया-भैया कहकर पाने वाले तंज कसे.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

खेसारी लाल यादव ने बीते साल जब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजेडी के टिकट से लड़ रहे थे, तब पवन सिंह समेत रवि किशन और मनोज तिवारी समेत सब उनके खिलाफ बोल रहे थे. हालांकि, खेसारी चुनाव हार गए (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

पवन सिंह ने हमेशा कहा है कि उनका और खेसारी का कोई कंपटीशन नहीं है, जबकि खेसारी पवन को भोजपुरी इंडस्ट्री पर कब्जा करने वाले एक विलेन के तौर पर देखते हैं. इसके अलावा, बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारी को दिल्ली कोर्ट ने एक मामले में 2 साल के लिए बैन भी कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने 2 साल तक एक ही कंपनी के लिए गाने गाए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
