May 30, 2026
waheeda-rehman-2-2026-02-aa9d949e0dd45031d5b52fd2ddcbc88c-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

सादगी की मिसाल कही जाने वाली वो अप्सरा सी हसीन एक्ट्रेस, जिन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए.उनका मानना था कि शशि कपूर, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सभी स्टार्स को खूबसूरती में टक्कर देते थे. एक्ट्रेस ने ताउम्र अपनी शर्तों पर काम किया. खास बात ये है कि इस हसीना ने काम के लिए करियर में कभी संघर्ष नहीं किया.

नई दिल्ली. गुजरे जमाने वो दिग्गज अभिनेत्री, जिसने अपने करियर में प्यासा, कागज के फूल और गाइड जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों में कभी न भुला पाने वाले रोल निभाए हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पा चुकी इस एक्ट्रेस की जोड़ी देवानंद के साथ काफी पसंद की जाती थी.करियर की शुरुआत से ही उन्होंने अपने उसूलों के हिसाब से ही काम किया.

वो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस कोई और नहीं वहीदा रहमान हैं. वहीदा भरतनाट्यम की ट्रेंड डांसर हैं. स्टेज परफॉर्म करते-करते उन्हें फिल्मों के करीब आने का मौका मिला. पिता के दोस्त जो कि एक तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर थे, उन्होंने वहीदा को एक्टिंग में आने का चांस दिया.

dev anand vijay anand cult classic movies, navketan hit films list, Hum dono movie dev anand, dev anand Hum dono movie release date, Hum dono movie story, hum dono movie 1961 cast, hum dono movie dev anand hit or flop, hum dono movie dev anand songs, hindi movie hum dono dev anand, dev anand hum dono movie 1961, dev anand Guide movie story, dev anand Guide movie release date, Guide movie 1965 story in hindi, Why dev anand Guide movie famous, why Guide 1965 is great movie, dev anand guide movie songs, dev anand guide movie unknown facts, dev anand ki movie guide, dev anand ki guide film ke gane, dev anand guide film budget, dev anand guide film collection, jewel thief dev anand movie, dev anand jewel thief songs, dev anand jewel thief movie release date, Dev anand Hit moives, Vijay anand Classic moives, Vijay anand wife, dev anand wife, dev anand son

वहीदा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम पिता की मौत के बाद घर की मजबूरियों के चलते रखा था. साउथ की फिल्मों से वहीदा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. साल 1955 में ही एनटी रामा राव स्टारर फिल्म जयसिम्हा में वह बतौर एक्ट्रेस नजर आई थी. लेकिन वक्त ने उन्हें देखते ही देखते टॉप एक्ट्रेस बना दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बहुत कम लोग जानते हैं कि महानायक अमिताभ बच्चन को वहीदा रहमान पर जबरदस्त क्रश था. अपने करियर के शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन कई बार ऐसा अहसास करा चुके थे कि वह वहीदा रहमान की एक्टिंग और पर्सनैलिटी से बेहद प्रभावित थे. अमिताभ के लिए वहीदा सिर्फ एक खूबसूरत अभिनेत्री नहीं, बल्कि परफेक्शन की मिसाल थीं.

Waheeda Rehman, Sunil Dutt, sunil dutt comment on waheeda rehman grey hair, Waheeda Rehman Sunil Dutt, Waheeda Rehman white hair, Waheeda Rehman hospital story, The Invincibles Arbaaz Khan, वहीदा रहमान, वहीदा रहमान सुनील दत्त, सुनील दत्त ने वहीदा रहमान के ग्रे बालों पर कमेंट किया था

वहीदा रहमान का फिल्मी सफर बहुत आसान नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने कभी समझौता करना नहीं सीखा. वह उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में रहीं, जिन्होंने अपने करियर में रोल्स को लेकर बेहद सलेक्टिव रवैया अपनाया. वह मेकर्स के कहने पर न तो छोटे कपड़े पहना करती थीं और न ही बोल्ड सीन किया करती थीं.

वह फिल्मों में ग्लैमर से ज्यादा कहानी और दमदार किरदार को अहमियत दिया करती थीं. यही वजह रही कि उन्होंने गाइड, प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीवी और गुलाम जैसी कालजयी फिल्मों में काम करने का चांस उन्हें मिला. कुछ फिल्मों के तो डायरेक्टर तक से वह भिड़ जाया करती थीं कि ये कपड़े सीन या फिल्म की डिमांड नहीं है.

अपने दौर में तकरीबन सभी हीरो के साथ काम कर चुकीं वहीदा रहमान से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया था कि आखिर इडंस्ट्री के सबसे हैंडसम हीरो कौन हैं. तब उन्होंने शशि कपूर का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें शशि कपूर इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम हीरो लगते थे. उनके मुताबिक शशि कपूर में एक अलग तरह की शालीनता और चार्म था, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलता है.’

बता दें कि उनकी खूबसूरती हमेशा सादगी में नजर आई. बिना जरूरत के ग्लैमर, बिना शोर-शराबे के स्टारडम. यही वजह है कि आज भी नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां वहीदा रहमान को एक आइकन मानती हैं. उनका आत्मविश्वास, उनकी गरिमा और काम के प्रति ईमानदारी आज भी मिसाल है. उनकी जोड़ी मनोज कुमार के साथ भी काफी पसंद की जाती थी, मनोज कुमार और वहीदा असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त रहे हैं.

homeentertainment

मनोज कुमार की हीरोइन, अमिताभ बच्चन को था जिस पर तगड़ा क्रश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks