माता वैष्णों देवी के दरबार पहुंचे चंकी पांडे, भक्ति में डूब किया दर्शन, लिया आशीर्वाद
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे हाल ही में जम्मू-कश्मीर स्थित प्रसिद्ध श्री माता वैष्णों देवी के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. अभिनेता ने भवन में माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया और देश-दुनिया के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की. चंकी पांडे की इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेता श्रद्धा और भक्ति के साथ माता के दरबार में नजर आ रहे हैं. दर्शन के दौरान उन्होंने पारंपरिक अंदाज में पूजा की और कुछ समय भवन परिसर में भी बिताया. माता वैष्णो देवी का दरबार देश के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में गिना जाता है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. आम भक्तों के साथ-साथ फिल्म, खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियां भी समय-समय पर यहां आकर मां का आशीर्वाद लेती रही हैं.

