April 27, 2026
stars-2-2026-04-ff078d9d12269f783b4b9185881455b0-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें मेकर्स अपना लकी चार्म मानते हैं. इन्होंने अपने दम पर फिल्ममेकर्स की किस्मत चमकाई और उन्हें मालामाल कर दिया. कुछ तो ऐसे हैं जिनपर मेकर्स ने एक या दो नहीं बल्कि कई बार दांव लगाए और ये हर बार फायदा का सौदा रहा. इन फिल्मों ने अच्छी-खासी कमाई की थी.

बॉलीवुड में जब भी सफल फ्रेंचाइजी की बात होती है, तो श्रद्धा कपूर और मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी दुनिया का नाम जरूर लिया जाता है. ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा में कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की ताकत साबित की, बल्कि यह भी दिखाया कि मजबूत कहानी, अनोखा कॉन्सेप्ट और सही कास्टिंग मिलकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकते हैं. इस पूरी सफलता के केंद्र में रहीं श्रद्धा कपूर, जिन्होंने इस यूनिवर्स की रहस्यमयी लेकिन प्रभावशाली लीड के रूप में अपनी खास पहचान बनाई.

Low budget massive hit bollywood movies, lowest budget movie with highest grossing bollywood , low budget movies with highest box office bollywood, kahaani film story, Kahaani budget, Kahaani total collection, Kahaani hit or flop, vidya balan film kahaani, Kahaani, low budget movie, highest earning movies of bollywood, kahaani film cast, kahaani film budget and collection worldwide, vidya balan kahaani film, andhadhun movie release date, andhadhun movie last scene, andhadhun movie last scene explained in hindi, andhadhun movie ending scene, andhadhun movie last scene explaination, andhadhun movie ayushmann khurrana, andhadhun movie director name, andhadhun movie collection, andhadhun movie conclusion, stree movie ending scene, stree movie ending scene expalined, stree movie last scene, stree movie ending scene location, stree movie cast, stree movie budget, stree movie total collectoin, stree movie shradha kapoor ki, vicky donor movie release date, vicky donor movie collection, vicky donor movie budget, ayushmann khurrana vicky donor

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘स्त्री’ ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. इस फिल्म से श्रद्धा ने फीमेल सेंट्रिक हॉरर फिल्मों की नींव रखी. साल 2024 में स्त्री का दूसरा पार्ट स्त्री 2 रिलीज हुई थी जिसने बंपर कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 874.58 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

‘स्त्री’ की सफलता के बाद स्त्री 2 ने इस यूनिवर्स को और बड़े स्तर पर पहुंचा दिया. सीक्वल में श्रद्धा कपूर ने अपने किरदार को और गहराई दी, जिससे दर्शकों का कनेक्शन कहानी से और मजबूत हुआ. उन्होंने यह साबित किया कि वह सिर्फ ग्लैमरस स्टार नहीं, बल्कि ऐसे किरदारों को भी मजबूती से निभा सकती हैं जो कहानी की आत्मा बन जाएं. मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की खासियत इसकी अलग दुनिया है. अब दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का इंतजार है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टाइगर श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हीरोपंती से की, जो नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की फिल्म थी. इसके बाद ‘बागी’ फ्रेंचाइजी के साथ उन्होंने लगातार सफलता हासिल की. हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्वैग और शानदार डांस मूव्स का उनका मेल उन्हें इस प्रोडक्शन हाउस का टॉप चॉइस बनाता है. श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ की बागी ने भारत में 76 करोड़ की कमाई की थी और दुनियाभर में 126 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था.

अभिषेक बनर्जी की ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी, भेड़िया और थम्मा में ‘जना’ का किरदार सिर्फ मजेदार या मासूम नहीं है, बल्कि वही वो खास तत्व है जो इन फिल्मों को देखने लायक बनाता है. अभिषेक बनर्जी ने हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.

अली फजल ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ अपनी लगातार सफल मौजूदगी से खुद को एक भरोसेमंद और दमदार कलाकार के रूप में स्थापित किया है. चाहे ‘फुकरे रिटर्न्स’ जैसी एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी हो या मिर्जापुर जैसी कल्ट सीरीज, अली ने हर प्रोजेक्ट में अपनी शानदार रेंज और अलग पहचान साबित की है. उन्होंने कॉमिक टाइमिंग से लेकर इंटेंस परफॉर्मेंस तक हर अंदाज में दर्शकों से मजबूत जुड़ाव बनाया, जिसकी वजह से वह एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए एक लो-की लेकिन बेहद असरदार लकी चार्म बनकर उभरे हैं.

डांस, होस्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले राघव जुयाल ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘किल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. अपनी कॉमेडी और एंकरिंग स्किल के लिए मशहूर राघव ने इस फिल्म में एक खतरनाक विलेन बनकर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एंटरटेनर ही नहीं, बल्कि बेहद टैलेंटेड कलाकार हैं.

‘किल’ में राघव जुयाल का किरदार फिल्म की सबसे बड़ी सरप्राइज एलिमेंट्स में से एक बनकर सामने आया. उनके निभाए गए विलेन में सिर्फ क्रूरता ही नहीं थी, बल्कि एक ऐसी गहराई भी थी, जिसने किरदार को और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया. उन्होंने अपने अभिनय से डर, अस्थिरता और अप्रत्याशितता का ऐसा मिश्रण पेश किया कि दर्शक उनके किरदार से नजरें नहीं हटा सके. राघव जुयाल स्टारर ‘किल’ को ऑडियंस का शानदार रिस्पांस मिला था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks