May 2, 2026
Asha-Bhosle-Usha-mangeshkar-7-2026-05-48b3f3a7468f30170b97cb7cad47609e-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया. भारतीय संगीत जगत में एक बड़ी कमी आ गई. उनकी बहन उषा मंगेशकर पहली बार आशा भोसले की मौत के बाद कल बाहर निकलीं और मुंबई में आयोजित 18वें न्यूज़मेकर अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुईं. इस इवेंट में उन्होंने बताया कि वह अभी दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं.

Asha Bhosle Usha

आशा भोसले के निधन से अभी तक उनकी बहन उषा मंगेशकर उबर नहीं पाई हैं. उन्होंने आशा भोसले की मौत को एक बड़ा झटका बताया. वह हाल में वह 18वें न्यूज़मेकर अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुईं. इसमें उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर बाहर निकलीं क्योंकि वह घर पर बैठकर दुखी नहीं रहना चाहती थीं. (फाइल फोटो)

Asha Bhosle

उषा मंगेशकर ने इवेंट के बाद एएनआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ ही सालों में दो बहनों-(आशा भोसले और लता मंगेशकर) को खो दिया है और वह बहुत दुखी और अकेला महसूस कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह बाहर इसलिए निकलीं क्योंकि वह घर पर बैठकर दुखी नहीं रहना चाहती थीं. (फाइल फोटो)

उषा मंगेशकर ने इवेंट में आशा भोसले की मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “मेरी बड़ी बहन का निधन हो गया है. पिछले आठ सालों में मैंने अपनी दो बड़ी बहनों को खो दिया है. यह मेरे लिए और पूरे देश के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि देश ने एक बड़ी गायिका को खो दिया.” (फोटो साभारः आईएमडीबी)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Asha Bhosle Usha

उषा मंगेशकर ने आशा भोसले के साथ अपनी यादों को भी शेयर किया, “मेरे पास बहुत सारी यादें हैं. हम बचपन से साथ रहे हैं. अब घर पर बहुत अकेला और दुखी महसूस होता है.” दुख के बावजूद, उषा ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर बाहर निकलने और कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया. (फाइल फोटो)

Asha Bhosle Usha

उषा मंगेशकर ने कहा कि वह घर पर दुखी रहकर नहीं रहना चाहती थीं और इस नुकसान से उबरने के लिए माहौल में थोड़ा बदलाव जरूरी था. उन्होंने कहा,”मुझे लगा कि मुझे सिर्फ घर पर बैठकर दुखी नहीं रहना चाहिए. इसलिए मैंने कल उन्हें बताया कि मैं आऊंगी. मुझे आना जरूरी था… ताकि मेरा ध्यान थोड़ा बंटे और मैं बाहर निकल सकूं.” (फाइल फोटो)

Asha Bhosle

बता दें, आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे भारतीय संगीत में एक युग का अंत हो गया. उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एक दिन पहले ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (फाइल फोटो)

Asha Bhosle Usha

आशा भोसले को छाती में संक्रमण और थकावट की वजह से आईसीयू में रखा गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अगले दिन दोपहर 12 बजे मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया. उनकी मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. (फाइल फोटो)

Asha Bhosle

आश भोसले का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. उनके निधन पर फैंस, संगीतकारों और फिल्म जगत के लोगों ने भारतीय प्लेबैक सिंगिंग में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया. उनसे जुड़ी यादें, तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks