May 18, 2026
MOUNI-5-2026-05-dfd8855b03d43691fbdf78b4cddbdc20-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं. पिछले हफ्ते से मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की अटकलें थी जिसके बाद कपल ने तलाक की खबरों को कंफर्म किया. मौनी और सूरज ने 4 साल की शादी को खत्म करते हुए अपनी राहें अलग कर लीं.

Mouni Roy Suraj Nambiar

नई दिल्ली. मौनी रॉय और सूरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने तलाक को कंफर्म किया जिसके बाद से एक बार फिर अटकलों का सिलसिला तेज हो गया. कपल ने अपने पोस्ट में तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है. इसके बाद से एक बार फिर सोशल मीडिया पर कपल के तलाक की वजह पर चर्चाएं तेज है.

Mouni Roy Suraj

इस बीच कई फेक सोशल मीडिया पोस्ट में मौनी और सूरज के तलाक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अब आखिरकार पत्नी से अलग होने के बाद सूरज ने अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.

बिजनेसमैन ने अपने पोस्ट में कहा कि वो और मौनी रॉय अपनी मर्जी से अलग हुए हैं और उनके तलाक में किसी तीसरे का हाथ नहीं है. इसके साथ ही एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, हमारे तलाक को लेकर बिना मतलब की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. इन खबरों का कोई आधार नहीं है. मैं बस एक बार के लिए सबकुछ साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे तलाक में कोई तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं है. कोई आपसी मतभेद नहीं है.

Mouni Roy, Mouni Roy age, Mouni Roy husband, ranbir Kapoor Mouni Roy movie, Mouni Roy marriage, Mouni Roy divorce, When Suraj Nambiar Said He Was not Ready For Marriage With Mouni Roy, मौनी रॉय, मौनी रॉय की उम्र, मौनी रॉय के पति, रणबीर कपूर मौनी रॉय की फिल्म, मौनी रॉय की शादी, मौनी रॉय का तलाक, जब सूरज नांबियार ने कहा कि वह मौनी रॉय से शादी के लिए तैयार नहीं थे

सूरज नांबियार आगे लिखते हैं कि उन्होंने और मौनी ने आपसी सहमति से एक-दूसरे के ग्रोथ को मद्देनजर रखते हुए तलाक लेने का फैसला किया है. बस यही एक सच है बाकि सभी खबरें झूठ और भ्रामक हैं. इन खबरों में हमें जबरदस्ती विलेन बनाने की कोशिश की जा रही है.

mouni Roy Divorce

वो आगे कहते हैं कि उनके और मौनी को लेकर किए जा रहे दावों में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. वो आगे लोगों से अपील करते हैं कि उन दोनों को इस मुश्किल वक्त में अकेले ही छोड़ दिया जाए. मौनी के एक्स हस्बैंड कहते हैं कि उनके तलाक में न कोई तीसरा शख्स है, न ही एलिमनी का कोई मामला है और न ही कोई झगड़ा है.

सूरज नांबियार ने अपने पोस्ट में साफ किया कि उनके तलाक में उनके मासूम दोस्तों को न खींचा जाए. उन्होंने अपने मासूम दोस्तों को इससे दूर रखने की अपील की जिसके बाद से चर्चाएं हैं कि शायद सूरज मौनी की बेस्टफ्रेंड दिशा पाटनी की तरफ इशारा कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि मौनी के तलाक के पीछे दिशा हैं. ऐसे में सूरज ने अपने दोस्तों के बचाव में पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें इन सब चीजों से दूर रखा जाए.

बता दें, मौनी रॉय ने साल 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से धूम-धाम से शादी की थी. कपल बीते 4 साल से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रहा था, लेकिन अब उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करते हुए तलाक ले लिया. बीच में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. हालांकि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्स कपल अब फिर से एक-दूसरे को फॉलो कर रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks