July 30, 2026
aamir-khan-2025-08-d78c7bb7c10d804edfcf49508162ae5a-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने महाभारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस फिल्म को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं, लेकिन अब आमिर ने खुद खुलकर बताया है कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर इतना वक्त क्यों ले रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'ये एक फिल्म नहीं बड़ी जिम्मेदारी है', 'महाभारत' पर आमिर खान का बड़ा बयान एक्टर ने खुद किया खुलासा

नई दिल्ली. आमिर खान लंबे समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन उनकी इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आमिर का कहना है कि महाभारत जैसी कहानी पर फिल्म बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैं इसमें किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता. कुछ भी चूक करके वो लोगों को निराश नहीं करना चाहते.

आमिर खान ने आखिरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने साफ कहा है कि वह इस फिल्म को लेकर किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं. क्योंकि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.

बनेगी या नहीं ‘महाभारत’

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान काफी समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वह लंबे समय से अपनी इस फिल्म पर काम कर रहे हैं, अब CNN-News18 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि वह इसे तभी बनाएंगे, जब उन्हें लगेगा कि वह इसे सही तरीके से पेश कर पाएंगे और लोगों का दिल जीत पाएंगे. आमिर ने कहा कि महाभारत हर भारतीय के दिल से जुड़ी हुई कहानी है. यह हमारे संस्कारों और सोच का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि शायद ही कोई भारतीय होगा जिसने भगवद गीता न पढ़ी हो या बचपन में दादी-नानी से इसकी कहानियां न सुनी हों. ऐसे में इस पर फिल्म बनाना बहुत सोच-समझकर करना जरूरी है.

बनाएंगे या नहीं महाभारत

आमिर ने अपने डर को जाहिर करते हुए बताया कि अगर महाभारत को बनाने में जरा भी चूक होती है, तो वह दोषी कहलाएंगे. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि ऐसा कुछ हो. उनका मानना है कि महाभारत को आप निराश कर सकते हैं, लेकिन महाभारत कभी आपको निराश नहीं करेगी.इसलिए वह इस फिल्म पर तभी काम शुरू करेंगे, जब उन्हें लगेगा कि वह ऐसी बना सकते हैं, जिसे देखकर हर भारतीय को इस पर गर्व महसूस हो.

बता देंकि हॉलीवुड फिल्मों का उदाहरण देते हुए आमिर खान ने कहा कि दुनिया ने बड़े लेवल की फिल्में देख ली हैं, जैसे लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और अवतार. लेकिन उनके मुताबिक महाभारत उन सभी कहानियों की जननी है. अगर इसे सही तरीके से पर्दे पर उतारा गया, तो यह भारत के लिए गर्व की बात होगी.
यही वजह है कि आमिर खान इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते. वह समय लेना चाहते हैं ताकि कहानी, विजुअल्स और हर पहलू पूरी तरह सही हो.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘ये एक फिल्म नहीं बड़ी जिम्मेदारी है’, ‘महाभारत’ पर आमिर खान का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks