April 15, 2026
Dhurandhar-3-2025-12-7ec6fc7175a5719ed9ffafdc3a517541-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

OTT Releases: जनवरी के आखिरी हफ्ते में OTT प्लेटफार्म पर जबरदस्त तहलका मचने वाला है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और दलदल समेत ये फिल्म और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने आ रही है. आइए जानते हैं कब और कहां ये फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होंगी,जिनका आप घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की अब ओटीटी पर होगी धाक,  28 से 30 जनवरी के बीचओटीटी पर मचेगा तहलका

नई दिल्ली. OTT ऑडियंस के लिए ये हफ्ता किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं. इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की धुरंधर भी ओटीटी पर आ रही है, फैंस OTT पर रिलीज होने वाली इन फिल्मों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही है.थिएटर में तहलका मचाने के बाद ये फिल्में अब ओटीट पर धाक जमाने आ रही है.

उन दर्शकों के लिए ये खबर बेहद खास है, जिन्होंने थिएटर में जाकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर अब तक नहीं देखी है. खासतौर पर धुरंधर के अलावा वो फिल्में, जो दर्शकों का दिल थिएटर में जीतन के बाद अब ओटीटी पर आ रही हैं.

जानें कब ओटीटी पर आएगी धुरंधर?

आदित्य धर की’धुरंधर’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टाररर ये फिल्म थिएटर में तहलका मचा चुकी है. फिल्म 30 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. लेकिन ‘धुरंधर’ की ओटीटी रिलीज को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

द रेकिंग क्रू

इनमें पहली हैं द रेकिंग क्रू. दो सौतेले भाई जॉनी और जेम्स की कहानी को बयां करने वाली ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने आ रही है. जेम्स और जॉनी अलग व्यक्तित्व वाले भाई है, जिसके चलते दोनों के बीच बहस और लड़ाइयां खूब होती है. लेकिन पिता की मौत का पता लगाने के लिए दोनों साथ आते हैं. ये फिल्म आज यानी 28 जनवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम देख सेकेंगे.

ये फिल्में जीतेंगी दिल

ब्रिजर्टन सीजन 4

ब्रिजटर्न के अब तक आ चुके तीनों सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया है. अब इस सीरीज का चौथा सीजन आ गया है. इस बार बेनेडिक्ट ब्रिजटर्न की लव लाइफ पर पर सीरीज को आगे बढ़ाया गया है. इस सीरीज की कहानी सिंड्रेला से इंस्पायर्ड है. सीजन दो पार्ट में रिलीज किया गया है. पहला भाग नेटफ्लिक्स पर 29 जनवरी को आ रहा है और दूसरा 26 जनवरी को रिलीज हो चुका .

दलदल

भूमि पेडनेकर की सीरीज दलदल एक सीरियल किलर की तलाश वाली सीरीज है, जिसमें एक्ट्रेस को अलग-अलग परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ता है. भूमि इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी. दलदल को 30 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

देवखेल

मराठी फिल्म देवखेल की अनोखी कहानी भी आपका दिल जीत लेगी. ये फिल्म एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर कहानी पर आधारित है, लोक कथाओं पर बेस्ड इस फिल्म को देखे बिना आप रह नहीं पाएंगे. फिल्म को 30 जनवरी को जी 5 पर देखा जा सकता है.

  • जनवरी के आखिरी हफ्ते यानी 28 से 30 जनवरी के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं.
  • रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब OTT पर आने के लिए तैयार है.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर’ 30 जनवरी से Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
  • आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल नजर आते हैं.
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1000 करोड़ रुपये की कमाई की है और 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है.
  • ‘द रेकिंग क्रू’ फिल्म 28 जनवरी को Amazon Prime Video पर रिलीज हो रही है, जो दो सौतेले भाइयों की कहानी पर आधारित है.
  • पॉपुलर सीरीज ‘ब्रिजर्टन सीजन 4’ का पहला पार्ट 29 जनवरी को Netflix पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट पहले ही आ चुका है.
  • भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज ‘दलदल’ एक सीरियल किलर की तलाश पर आधारित है, जिसमें भूमि पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की अब ओटीटी पर होगी धाक, 28 से 30 जनवरी के बीच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks