April 9, 2026
ranveer-singh-13-2026-02-7cccf99a7daa8863ed472b6da96f5ff2-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों दहशत के साए में है. रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी जैसे कई सितारों को मिल रही धमकियों की खबरें इडंस्ट्री में सनसनी मचा रही है. अब इसी बीच FWICE ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर तुरंत इस पर दखल देने की मांग की है. संगठन का कहना है कि दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे इस डर का असर अब शूटिंग लोकेशंस और प्रोडक्शन पर भी पड़ता नजर आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

लगातार मिली धमकियों से सहमी इंडस्ट्री, FWICE ने सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहारZoom

FWICE ने लेटर के जरिए रखी अपनी बात

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में इन एक्टर्स की सुरक्षा को लेकर खूब चर्चा हो रही है. स्टार्स को मिल रही लगातार धमकियों के बाद शूटिंग पर भी इसका असर पड़ रहा है. इसी बीच अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस पर बैठक की मांग की है.

सवाल सिर्फ सुपरस्टार्स का नहीं…

यहां अहम बात ये है कि FWICE सिर्फ सुपरस्टार्स या बड़े नामी स्टार्स की ही बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन सभी की चिंता के विषय में सवाल उठा रहे हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर भी वहां काम कर रहे होते हैं. इसमें टेक्नीशियन, डेली वेज वर्कर्स, बैकस्टेज क्रू और कई अन्य कर्मचारी हैं, जो एक्टिंग से जुड़े काम करते हैं. संगठन के मुताबिक इस डर के बाद अब शूटिंग शेड्यूल, प्रोडक्शन प्लानिंग को लेकर एक अजीब सा डर लगा रहता है.

इन सितारों को मिली धमकियां

बीते कुछ समय से एक्टर्स को खूब धमकियां मिल रही हैं. बीते साल सलमान खान को फिर, रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और आयुष शर्मा को मिला वो धमकी भरा ईमेल. रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर करोड़ों रुपये की मांग की गई और उन्हें धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया. इन सबके बाद इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा है.

बता दें कि इन तमाम हादसों के बाद FWICE ने अपनी बात सरकार के सामने रखी है. संगठन का कहना है कि मुंबई वो केंद्र है, जहां देश की फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का काम होता है. वहां इस तरह की वारदात हो रही हैं तो ऐसे में सरकार का दखल देना बेहद जरूरी है. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, कानून व्यवस्था एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने और ठोस कदम उठाने की मांग की है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks