June 13, 2026
rashmika-2025-06-878a6c4e97dc5d2f04e0aa35a4de0962-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

रश्मिका मंदाना सिर्फ एक सफल हीरोइन ही नहीं हैं, वह एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं जिन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. वे कर्नाटक के छोटे शहर कोडागु से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने अब 9 महीनों में करोड़ों रुपये का एडवांस टैक्स भरकर ध्यान खींचा है.

ख़बरें फटाफट

रश्मिका मंदाना ने 9 महीनों में चुकाए इतने करोड़, बनीं सबसे बड़ी टैक्सपेयररश्मिका मंदाना महंगी हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हैं.

नई दिल्ली: इंडियन सिनेमा की ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना सिल्वर स्क्रीन की क्वीन हैं. उनकी ज्यादातर फिल्में दर्शकों के दिलों पर उतरने में सफल रही हैं. वे भारत की महंगी हीरोइनों की लिस्ट में भी शामिल हैं. वे पिछली बार फिल्म ‘थामा’ में नजर आई थीं, जिसकी सफलता के कुछ महीनों बाद नया खिताब अपने नाम किया है. दरअसल, हीरोइन अपने होमटाउन कोडागु (कर्नाटक) की सबसे बड़ी टैक्सपेयर बनकर उभरी हैं.

कर्नाटक के छोटे से शहर कोडागु से निकली रश्मिका मंदाना की गिनती सबसे टैलेंटेड हीरोइनों में होती है. वे एक फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं. वे आर्थिक रूप से मजबूत हीरोइनों में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना कोडाकु से इनकम टैक्स फाइल करती हैं. उन्होंने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में तीन किस्तों में कुल 4.69 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स जमा किया है.

1 फिल्म की फीस 10 करोड़ रुपये
दिलचस्प बात यह है कि अभी फाइनेंशियल ईयर की एक तिमाही बाकी है, जिसका भुगतान मार्च तक होने की उम्मीद है. इस भारी-भरकम टैक्स पेमेंट के साथ ही वह कोडागु जिले की टैक्सपेयर लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई हैं. गौरतलब है कि कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रश्मिका आज कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी सिनेमा की पहली पसंद बनी हुई हैं. उनकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता का असर उनके फीस पर भी दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका अब हर एक फिल्म के लिए 9-10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं.

विजय देवरकोंडा संग शादी की अफवाहें
रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ लगभग 45 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें उनकी फिल्मों के साथ-साथ लग्जरी ब्रांड एंडोर्समेंट्स का बड़ा हिस्सा शामिल है. करियर की इन ऊंचाइयों के बीच, रश्मिका की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी रहती है. लंबे समय से रश्मिका और अभिनेता विजय देवरकोंडा के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ रही हैं. दोनों की सगाई और जल्द शादी करने की योजना की खबरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हालांकि, दोनों सितारों ने अभी तक इन खबरों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है और इसे पूरी तरह निजी रखा है.

‘कॉकटेल 2’ में आएंगी नजर
रश्मिका मंदाना आज लग्जरी लाइफस्टाइल और बॉक्स ऑफिस पावर का नया चेहरा हैं. कर्नाटक के शहर कोडागु की जड़ों से रश्मिका का जुड़ाव और वहां का सबसे बड़ा टैक्सपेयर बनना कमाल की बात है. वे अपनी सफलता को न केवल एंजॉय कर रही हैं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका भी बखूबी निभा रही हैं. फिल्मों की बात करें, तो रश्मिका मंदाना 2026 में रोमांटिक कॉमेडी ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी. उम्मीद है कि वे ‘पुष्पा 3’ में श्रीवल्ली का रोल दोहराएंगी.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

रश्मिका मंदाना ने 9 महीनों में चुकाए इतने करोड़, बनीं सबसे बड़ी टैक्सपेयर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks