August 1, 2026
rishi-4-2026-01-2cf5bac8fa3e2bea955f1347bcf929df-3x2.jpg
Spread the love


homevideos

लता मंगेशकर ने कहावत पर गाया गाना, रोमांटिक नोंक-झोक ने हर दिल को किया दीवाना

 

arw img

लता मंगेशकर की मधुर आवाज में सजा यह गीत एक आम कहावत को प्यार भरे एहसास में बदल देता है. फिल्म बॉबी का यह मशहूर गाना पति-पत्नी की मासूम नोंक-झोंक और भरोसे की कहानी कहता है, जिसमें रूठना-मनाना भी रोमांस बन जाता है.‘झूठ बोले कौवा काटे’ ऐसा ही एक गीत है, जो एक मशहूर कहावत से निकलकर प्यार और विश्वास की पहचान बन गया.शब्दों की शरारत और धुन की मिठास ने इसे हर रिश्ते का फेवरेट बना दिया. फिल्म बॉबी का यह गाना पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका की मीठी नोंक-झोंक को बेहद मासूम अंदाज में पेश करता है. लता मंगेशकर की चुलबुली और भावपूर्ण आवाज ने इस गीत को ऐसा जादू दिया कि यह हर उम्र के लोगों का पसंदीदा बन गया. इसी फिल्म से डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में कदम रखा और उनकी मासूमियत ने इस गाने की खूबसूरती को और बढ़ा दिया. दशकों बाद भी यह गीत प्यार, भरोसे और हल्की-फुल्की तकरार का सबसे प्यारा प्रतीक माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks