Last Updated:
अजीत कुमार ने अपनी मां मोहिनी मणि के निधन के कुछ दिन बाद रेसिंग सर्किट में वापसी की. उनके फैन पेज से कई तस्वीरें शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों वाली पोस्ट पर फैंस ने उन्हें इस मुश्किल समय में सांत्वना और हिम्मत दे रहे हैं. उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

तमिल स्टार और रेसिंग के शौकीन अजीत कुमार की मां मोहिनी मणि का 30 मई को निधन हो गया. वह 89 साल की थीं. उनके निधन दौरान अजीत विदेश में थे और आनन-फानन में चेन्नई पहुंचे थे. उन्होंने मां का अंतिम संस्कार किया, जिसमें थलापति विजय और तृषा कृष्णन समेत कई तमिल कलाकार शामिल हुए.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajithkumar_offll)

अजीत कुमार ने मां के निधन के कुछ दिन बाद बताया कि वह भारी मन के साथ काम पर लौट आए हैं. जैसे ही उन्होंने रेसिंग सर्किट में वापसी की, फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट किया और हौंसला देने वाले मैसेज कमेंट्स किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajithkumar_offll)

एक फैन पेज के इंस्टाग्राम पर अजीत कुमार की रेसिंग कॉस्ट्यूम में कई तस्वीरें शेयर कीं. इसमें वह उदास नजर आ रहे हैं. वह पूरी तरह से तैयार होकर ट्रैक पर उतरने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. तस्वीरों के साथ लिखा गया, “भारी मन से काम पर वापस, लेकिन जिंदगी चलती रहनी चाहिए!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajithkumar_offll)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अजीत कुमार की इस तस्वीरों वाली पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक फैन ने लिखा, “मां आपको रेस करते हुए देख रही हैं, AK इसे पूरा करिए.” दूसरे फैन ने लिखा, “AK सर, मेरी गहरी संवेदनाएं, आप उनके लिए जीतेंगे, चिंता मत करिए सर.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajithkumar_offll)

तीसरे फैन ने लिखा, “मजबूत रहिए मेरे थलाइवा, मां हमेशा आपकी जीत के लिए आशीर्वाद दे रही हैं, कृपया मजबूत रहिए, मेरे रोल मॉडल, भविष्य हमारा है.” एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, “उन्होंने एक ऐसे इंसान को पाला जो दिल टूटने के बावजूद आगे बढ़ता रहा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajithkumar_offll)

वहीं, अजीत कुमार और उनके परिवार ने मां के निधन की घोषणा के लिए एक आधिकारिक बयान जारी किया. उसमें लिखा था, “इन मेमोरियम: मोहिनी मणि, 1937–2026. हमारी मां, मोहिनी मणि, आज सुबह नींद में, स्वास्थ्य में गिरावट के बाद, चल बसीं. वह 89 साल की थीं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajithkumar_offll)

बयान में आगे लिखा था, “हम उन सभी मेडिकल प्रोफेशनल्स के आभारी हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालों में उन्हें और हमारे परिवार को देखभाल की और सपोर्ट किया. इस दुख के समय में भी हमें संतोष है कि उन्होंने लंबी जिंदगी जी और वह उन खुशकिस्मत लोगों में थीं जिन्हें अपनों का अटूट प्यार और देखभाल मिली और जिनकी दयालुता, निस्वार्थ भावना और शांत गरिमा को जानने वाले हर व्यक्ति ने उनका सम्मान किया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajithkumar_offll)

अजीत कुमार ने बयान में आखिरी में लिखा था, “वह उन सिंधी लोगों का हिस्सा थीं जो विभाजन के समय नव स्वतंत्र भारत में आकर, जिन्होंने सब कुछ पीछे छोड़कर, नए सिरे से शुरू किया. उन्हें अपने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ते देखकर बहुत संतोष और गर्व मिला.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajithkumar_offll)
