April 30, 2026
vd-2026-04-c50316918487b3178e56c0ab5e1d0c16-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

डेविड धवन की आखिरी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट फिर से बदल गई है. इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने हिंट दिया था कि है जवानी तो इश्क होना है उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है. दो बार बदलने के बाद अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि ये फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है.

नई दिल्ली. वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर की इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है. बॉक्स ऑफिस के समीकरण को देखते हुए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि उनकी फिल्म के आस-पास कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज न हो.

बीते बुधवार को वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया. एक्टर ने साफ किया है कि अब ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले दो बार डेट बदली जा चुकी है.

फिल्म की रिलीज डेट का साफ तौर पर यश की टॉक्सिक से कनेक्शन है. पहले यश की मच अवेटेड टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन धुरंधर द रिवेंज के बज को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज को पीछे कर दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

य़श ने अपनी फिल्म की रिलीज करीबन 3 महीने पीछे कर दी ताकि धुरंधर द रिवेंज की आंधी का फिल्म पर कोई असर न पड़े. 19 मार्च के बाद यश ने ऐलान किया था कि उनकी फिल्म 4 जून को रिलीज होगी, लेकिन अब ये डेट और पीछे कर दी गई है.

यश ने बताया कि ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून को रिलीज नहीं होगी. उन्होंने अपने जवाब में ये साफ नहीं किया है कि आखिर किस वजह से फिल्म की रिलीज टाल दी गई है. लेकिन उन्होंने इशारों में कहा कि फिल्म के ट्रेलर को विदेशों में मिल रहे रिस्पांस के तहत इसकी नई डेट तय की गई है.

जब यश ने ऐलान किया था कि टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी, तो वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म की रिलीज को 5 जून की तय तारीख से पीछे कर दिया गया था. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी.

इस फैसले के कुछ दिन बाद मेकर्स ने एक बार फिर अपना फैसला बदला और बताया कि डेविड धवन की ये फिल्म तय तारीख से पहले ही यानी कि 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन अब 29 अप्रैल को टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन होने के बाद वरुण ने ऐलान किया कि उनकी फिल्म पहले तय की गई तारीख (5 जून) को ही रिलीज होगी.

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बताया कि उनकी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ तय तारीख को ही रिलीज होगी. एक्टर ने यश का आभार जताया कि उनकी वजह से फिल्म समय पर रिलीज हो पा रही है. साथ ही एक्टर ने कहा कि ये आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks