July 30, 2026
efb74639a8130a6a6d70351c15f43d7017665567550211312_original.jpg
Spread the love


Vaibhav Suryavanshi Create History In Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज आज यानी 24 दिसंबर, 2025 से हो गया है. बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम काम्प्लेक्स में खेला जा रहा है, जिसमें बिहार के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है. वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ गर्दा मचाते हुए महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस पारी में वैभव के बल्ले से छक्के-चौकों की झड़ी देखने को मिली. 

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने ठोका पहला शतक

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में बिहार की ओर से सलामी बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों की खूब पिटाई की. उन्होंने महज 36 गेंदों पर शतक जड़ा, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. जिसके बाद, सूर्यवंशी ने सिर्फ 84 गेंदों में ताबड़तोड़ 190 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के लगाएं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी का विजय हजारे ट्रॉफी में ये पहला शतक है.

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बनाया एक और रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल ही विजय हजारे ट्रॉफी में महज 3 साल की उम्र में डेब्यू किया था. जिसके बाद, वैभव इस टूर्नामेंट को खेलने वाले सबसे छोटे उम्र के खिलाड़ी बने थे. पिछले सीजन में अपनी उम्र से इतिहास रचने वाले वैभव ने इस बार अपने बल्ले से विजय हजारे में इतिहास रचा है. सूर्यवंशी अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा स्कोर

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का ये 7वां मुकाबला है. इससे पहले, वैभव ने 6 मैच टूर्नामेंट के पिछले सीजन में खेला था. उन 6 मैचों में सूर्यवंशी सिर्फ 132 रन ही बना सके थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 71 रन रहा था, लेकिन, इस बार उन्होंने पहले ही मैच में पिछले 6 मैचों के मुकाबले से ज्यादा रन बना दिया है. इस सीजन के पहले ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 190 रनों की बड़ी पारी खेली है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks