April 12, 2026
3d14814650f456dd1c4f49f99d70588a17683972791061212_original.jpg
Spread the love


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज को अपने एक खिलाड़ी से बड़ा झटका लगा है. स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन ने पिछले साल कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंकाया था. बोर्ड चाहता है कि उनका ये धाकड़ खिलाड़ी अपना रिटायरमेंट वापस ले लें और उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले, लेकिन उन्होंने इस मांग को ठुकरा दिया है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज के क्रिकेट निदेशक माइल्स बासकोम्बे ने इस बात को स्वीकारा है कि निकोलस पूरन से संपर्क किया गया था. बोर्ड चाहता था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मजबूत टीम के साथ उतरा जाए. माइल्स ने कहा, “टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधित्व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करें, इसके लिए हमने हर संभव प्रयास किया. हमने वापसी की संभावनाओं पर भी बात की, लेकिन निकोलस अपने फैसले पर कायम रहे.” उन्होंने ये भी बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखकर ही पूरन ने संन्यास लिया था.

वेस्टइंडीज को खलेगी निकोलस पूरन की कमी

पूरन टी20 के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं, जो आते ही बड़े प्रहार करने में माहिर है. उनकी फील्डिंग भी लाजवाब है. बतौर विकेटकीपर भी उन्होंने प्रभावित किया है. कुल मिलाकर एक कम्पलीट पैकेज, लेकिन छोटी उम्र में ही उन्होंने संन्यास ले लिया. कई खिलाड़ियों का इंटरनेशनल क्रिकेट सफर 30 के आस पास शुरू हुआ है, उनमें से एक भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हैं. लेकिन पूरन ने 29 साल की उम्र में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ग्रुप सी में शामिल है. इस ग्रुप के सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे. पूरन ने इंडियन प्रीमियर लीग में काफी क्रिकेट खेला है और खेल रहे हैं, वह यहां की पिचों को भली भांति जानते हैं लेकिन वह इसका फायदा अपनी नेशनल टीम को नहीं दे पाएंगे.

लीग क्रिकेट में खेलते हैं निकोलस पूरन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके पूरन दुनिया भर की टी20 लीग में खेलते हैं. उनकी फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज उन्हें वापस टीम में लाना चाहता था, लेकिन उन्होंने बोर्ड की बात नहीं मानी और अपना जवाब बोर्ड को बता दिया. बोर्ड ने वापसी की संभावनाओं पर भी चर्चा की तो पूरन ने उन्हें बताया कि टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर ही उन्होंने संन्यास लिया था तो वापसी का कोई सवाल ही नहीं है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अभी अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है. संभावना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम अपनी योजनाओं को फाइनल करेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks