April 16, 2026
lara-dutta-1-2026-04-82c0ea1a046515e908e75447dd758a0d-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने डेब्यू फिल्म की शूटिंग के वक्त अपनी जान जोखिम में डाल दी थी. वे साउथ अफ्रीका में एक गाने की शूटिंग के समय समुद्र की तेज लहरों में बहने लगी थीं. चूंकि उन्हें तैरना नहीं आता था, इसलिए उनकी जान खतरे में थी. तब एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार ने जांबाजी दिखाकर उनकी जान बचाई थी. एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से सफल फिल्मी सफर तय किया और कई सुपरहिट फिल्में दीं. फिलहाल, वह निजी जिंदगी में खुश हैं.

lara dutta, akshay kumar, lara dutta akshay kumar movie andaaz, lara akshay movie andaaz, movie andaaz trivia, lara dutta birthday, lara dutta family

नई दिल्ली: फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर पर्दे के पीछे ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होतीं. ऐसी ही एक रूह कंपा देने वाली घटना बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ उनकी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. उस वक्त लारा एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची थीं, जहां उनकी जान पर बन आई थी. फिल्म में उनके हीरो अक्षय कुमार थे. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

lara dutta, akshay kumar, lara dutta akshay kumar movie andaaz, lara akshay movie andaaz, movie andaaz trivia, lara dutta birthday, lara dutta family

लारा दत्ता के शुरुआती जीवन की बात करें तो उनका जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था. उनके पिता विंग कमांडर एलके दत्ता भारतीय वायु सेना में थे, जिससे उन्हें अनुशासन और साहस विरासत में मिली. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बेंगलुरु से पूरी की और वे हमेशा से ही पढ़ाई और अन्य एक्टिविटी में एक्टिव रहीं. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

lara dutta, akshay kumar, lara dutta akshay kumar movie andaaz, lara akshay movie andaaz, movie andaaz trivia, lara dutta birthday, lara dutta family

लारा दत्ता ने शिक्षा पूरी करने के बाद ग्लैमर की दुनिया की ओर रुख किया और मॉडलिंग को अपना करियर चुना. उन्होंने साल 1997 में ग्लैडरैग्स मेगामॉडल प्रतियोगिता जीतकर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया. इसके बाद, उनके करियर में सबसे बड़ा मोड़ साल 2000 में आया, जब उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम करके पूरे देश को गर्व महसूस कराया. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

lara dutta, akshay kumar, lara dutta akshay kumar movie andaaz, lara akshay movie andaaz, movie andaaz trivia, lara dutta birthday, lara dutta family

मिस यूनिवर्स बनने के बाद लारा के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए. साल 2003 में उन्होंने फिल्म ‘अंदाज’ के जरिए बड़े पर्दे पर कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म सुपरहिट रही और लारा को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

lara dutta, akshay kumar, lara dutta akshay kumar movie andaaz, lara akshay movie andaaz, movie andaaz trivia, lara dutta birthday, lara dutta family

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक डरावना हादसा हुआ. फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए पूरी यूनिट साउथ अफ्रीका के समुद्र किनारे मौजूद थी. लारा दत्ता को गहरे पानी से काफी डर लगता था, लेकिन प्रोफेशनल होने के नाते उन्होंने लहरों के बीच जाकर शॉट देने का फैसला किया. उस समय समुद्र काफी अशांत था और लहरें बहुत ऊंची उठ रही थीं. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

lara dutta, akshay kumar, lara dutta akshay kumar movie andaaz, lara akshay movie andaaz, movie andaaz trivia, lara dutta birthday, lara dutta family

जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, अचानक एक बेहद ताकतवर समुद्री लहर आई और लारा अपना संतुलन खो बैठीं. देखते ही देखते वह गहरे पानी में खींच ली गईं और डूबने लगीं. वहां मौजूद क्रू मेंबर्स के होश उड़ गए, क्योंकि लारा को तैरना नहीं आता था. समुद्र की लहरों के बीच लारा दत्ता पूरी तरह असहाय होकर अपनी जान बचाने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं.(फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

lara dutta, akshay kumar, lara dutta akshay kumar movie andaaz, lara akshay movie andaaz, movie andaaz trivia, lara dutta birthday, lara dutta family

अक्षय कुमार ने उस मुश्किल समय में गजब की फुर्ती और बहादुरी दिखाई. उन्होंने एक पल की भी देरी किए बिना और अपनी जान की परवाह न करते हुए गहरे समुद्र में छलांग लगा दी. अक्षय ने लहरों के बीच फंसे लारा के पास पहुंचकर उन्हें कसकर पकड़ लिया और सुरक्षित किनारे पर खींच लाए. अक्षय की इस जांबाजी ने उस दिन एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया.(फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

lara dutta, akshay kumar, lara dutta akshay kumar movie andaaz, lara akshay movie andaaz, movie andaaz trivia, lara dutta birthday, lara dutta family

लारा ने इस घटना के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘नो एंट्री’, ‘पार्टनर’ और ‘हाउसफुल’ जैसी कई सफल फिल्में दीं. निजी जीवन में उन्होंने 2011 में टेनिस दिग्गज महेश भूपति से शादी की. आज लारा अपनी बेटी और परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रही हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रही हैं.(फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks