Last Updated:
बॉलीवुड का वो स्टारकिड जिसने अपने मामा के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मों में कदम रखा और पहली फिल्म से ही खूब लोकप्रियता हासिल की. एक्टर की पहली फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ थी. इस फिल्म में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में दिखे थे. इस रोमांटिक- कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था.

आमिर खान के भांजे इमरान खान 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर वापस लौटे हैं. उन्होंने बैक टू बैक फ्लॉप के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और एक दशक के बाद एक्टर ने वापसी कर ली है. वो मामा आमिर खान के साथ हैप्पी पटेल में दिखे हैं.

43 साल के इमरान ने हाल ही में हैप्पी पटेल: खतर्नाक जासूस में कैमियो किया है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान इमरान खान ने बताया कि उन्हें कभी बड़ी-बड़ी फिल्में ऑफर हुई थीं, लेकिन अलग-अलग वजहों से उनके हाथ से वो फिल्में फिसल गईं.

इमरान खान कहते हैं कि उन्हें शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर चेन्नई एक्सप्रेस और अभिषेक बच्चन की दिल्ली 6 ऑफर की गई थी. वो इन दोनों ही फिल्मों के लिए पहली पसंद थे, लेकिन आखिरकार क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से वो फिल्म से बाहर हो गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इमरान कहते हैं कि चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान का रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था. अभिषेक बच्चन की दिल्ली 6 के लिए भी वो पहली पसंद थे, लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाया तो वो काफी निराश हो गए थे.

वो कहते हैं, ‘मैं अमेरिका में पैदा हुआ था, और दो दुनियाओं का बच्चा था. इसलिए मैं उन चीजों से जुड़ता हूं. मेरी भावना पहले भी थी और बाद में भी रही कि ‘ये फिल्म करना अच्छा होता’, मैं उसमें रहना चाहता था’. 2 बड़ी फिल्मों के हाथ से निकलने के अपने अनुभव पर एक्टर कहते हैं कि वो बहुत दिल से ये रोल चाहते थे.

आमिर खान के भांजे कहते हैं, ‘फिल्म समय के साथ बेहतर हुई है. तब भी मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित था; मैं ये रोल बहुत चाहता था. मुझे बहुत दुख हुआ कि मुझे ये रोल नहीं मिला. लेकिन शायद फिल्म के स्केल और बजट को देखकर, वे किसी जाने-पहचाने व्यक्ति को लेना चाहते थे. ये सब जाने तू… के रिलीज से पहले था’.

इमरान ने ये भी बताया कि वे मोटवाने की भावेश जोशी से लगभग एक साल तक जुड़े रहे. लेकिन 2013 की उनकी फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें हर्षवर्धन कपूर से बदल दिया गया. आमिर खान के भांजे कहते हैं, ‘ ‘गोरी तेरे प्यार में’ के बाद मुझे फिल्म से हटा दिया गया. तो ये भी मेरे हाथ में नहीं था, मेरे नियंत्रण से बाहर था. फिल्म अच्छी बनी. ये उन फिल्मों में से है जो अलग और ओरिजिनल हैं, किसी ने कोशिश की है कि जो आमतौर पर हम करते हैं उससे आगे जाएं और मैं इसकी सराहना करता हूं’.

एक और मौका जो छूट गया, वो था रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर चेन्नई एक्सप्रेस. इमरान ने याद किया कि शेट्टी ने उन्हें जाने तू…या जाने ना के बाद संपर्क किया था, लेकिन दोनों ने माना कि वे सही विकल्प नहीं हैं. एक्टर का मानना था कि वो शाहरुख खान वाले रोल में ठीक नहीं बैठते.
