Last Updated:
90 के दशक में माधुरी दीक्षित के सितारे आसमान पर थे. फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते थे. 90 के दशक की सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं. शाहरुख खान के साथ ‘अंजाम’, आमिर खान की ‘दिल’ और सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी दीक्षित ने शानदार एक्टिंग की थी. इतना ही नहीं, संजय दत्त के लिए भी माधुरी लकी साबित हुईं और ‘खलनायाक’ (1993) फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. बॉलीवुड के एक सुपर स्टार के लिए माधुरी दीक्षित की जोड़े ‘मनहूस’ साबित हुई. इस सुपर स्टार के साथ माधुरी ने तीन फिल्में कीं मगर तीनों ही मूवी फ्लॉप रहीं. ये फिल्में कौन सी थीं, वो सुपर स्टार कौन था, आइये जानते हैं………

बॉलीवुड में 90 के दशक के सुपर स्टार का जलवा बरकरार है. आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान अभी भी लीड हीरो के रोल निभाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. तीनों ही खान्स के साथ माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग क जलवा बिखेर चुकी हैं. 90 के करीब-करीब हर सुपर स्टार के साथ वो काम कर चुकी हैं. ‘दिल’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. 90 के एक सुपर स्टार के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी ‘मनहूस’ साबित हुई. दोनों ने 2001 में दो फिल्मों में काम किया मगर दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं. हम माधुरी दीक्षित-अजय देवगन की बात कर रहे हैं. बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन और माधुरी ने ‘लज्जा’ और ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ (2001) मूवी में काम किया था. दोनों ही फिल्में 15 माह के अंतराल में रिलीज हुई थीं. आइये जानते हैं दोनों फिल्मों से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…..

सबसे पहले बात करते हैं 10 अगस्त 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ की जिसका निर्देशन दीपक शिवदसानी ने किया था. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. फिल्म में अजय देवगन, प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं. छोटे से रोल में सनी देओल भी फिल्म में थे. ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ इकलौती ऐसी फिल्म है जिसमें सनी देओल और अजय देवगन एकसाथ नजर आए थे. माधुरी दीक्षित और सनी देओल पूरे 12 साल बाद साथ में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे. इससे पहले दोनों ने त्रिदेव (1989) में काम किया था.

फिल्म की कहानी विक्रम भट्ट-आकाश खुराना ने लिखी थी. वही विक्रम भट्ट-आकाश खुराना जिन्होंने ‘आशिकी’ फिल्म लिखी थी. फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे थे. म्यूजिक संजीव दर्शन का था. फिल्म का एक गाना ‘मेरा दिल एक खाली कमरा, कमरे में कोई रहने लगा’ कुमार सानू-अनुराधा पौडवाल की आवाज में खूब पॉप्युलर हुआ था. फिल्म का एक और सॉन्ग ‘जो प्यार करता है, पागल बन जाता है’ भी हिट साबित हुआ था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दिलचस्प बात यह है कि ‘हम रास्ते हैं प्यार के’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश प्रीति जिंटा की एक और फिल्म ‘दिल चाहता है’ से हुआ था जिसका डायरेक्शन गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान ने किया था. सनी देओल को स्पेशल अपीयरेंस के लिए हैवी अमाउंट दिया गया था. अजय देवगन एक साल के भीतर दो फिल्मों में डबल रोल में नजर आए थे. ये फिल्में थीं : दीवाने (2000) और ये रास्ते हैं प्यार के (2001). ये फिल्म पूरे तीन साल डिले थे. फिल्म का म्यूजिक एल्बम 1998 में रिलीज हुआ ता. यह संगीतकार संजीव-दर्शन की डेब्यू फिल्म थी. संजीव-दर्शन संगीतकार श्रवण राठौर के बेटे हैं.

फिल्म के मेकर्स दीपक शिवदसानी और प्रदीप सदरंगानी 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘दिल तो पागल’ की जोड़ी माधुरी-करिश्मा को अपनी इस फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन करिश्मा कपूर इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था. फिल्म का प्लॉट बहुत ही आउटडेटेड था. फिल्म का स्टोरी ट्रीटमेंट बेहद खराब था. खराब एक्टिंग के लिए अजय देवगन की खूब आलोचना हुई थी. 8.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 15.69 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी.

माधुरी दीक्षित 2001 में ही अजय देवगन की एक और मल्टी स्टारर फिल्म ‘लज्जा’ में नजर आई थीं जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. लज्जा एक क्राइम ड्रामा फिल्म थी. फिल्म का सब्जेक्ट महिला की समाज में स्थिति पर बेस्ड था. फिल्म में मनीषा कोइराला, माधुरी दीक्षित, रेखा और महिमा चौधरी लीड रोल में थीं. साथ ही अनिल कपूर, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ और डैनी भी अहम भूमिकाओं में थे.

फिल्म 31 अगस्त 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक-एआर रहमान ने कंपोज किया था. फिल्म का एक गाना ‘मुझे साजन के घर जाना है’ खूब पॉप्युलर हुआ था. 22 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी हालांकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अच्छा कारोबार किया. 47वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में लज्जा को तीन कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. 2002 में ज़ी सिने अवॉर्ड में माधुरी दीक्षित को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था.

अजय देवगन-अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की एक फिल्म 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई थी जिसका डायरेक्शन इंदर कुमार ने किया था. यह एक मल्टी स्टारर एडवेंचर कॉमेडी फिल्म थी. यह धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म थी. इससे पहले धमाल (2007) और डबल धमाल (2011) में रिलीज हुई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.
