May 26, 2026
salman-khan-fitness-4-2025-12-6cb2486ebe8b7ecc2bbfe860f96019ba-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार को लेकर सार्वजनिक तौर पर कई तरह की बयानबाजी की है. वो कई बार एक्टर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. अब भाईजान ने डायरेक्टर पर मानहानि का केस कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान से पंगा अभिनव कश्यप को पड़ा भारी, भाईजान ने ठोका मानहानि का केससलमान खान

नई दिल्ली.  अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने सलमान खान की ‘दबंग’ को डायरेक्टर किया था, लेकिन वो इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म का हिस्सा नहीं थे. डायरेक्टर ने दावा किया था कि सलमान खान ने उन्हें दबंग से बाहर करवा दिया था, लेकिन अब उनको उनके बयान भारी पड़ते दिख रहे हैं. डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर मानहानि का केस दर्ज हो गया है. कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कोई भी बयान देने से मना किया है.

अभिनव कश्यप ने दबंग के सेट पर सलमान खान से अनबन की बात को जग-जाहिर कर दिया है. उन्होंने कई बार खुलासे किए हैं कि भाईजान ने उनका करियर तबाह कर दिया जिसके बाद से उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना ही बंद हो गया. डायरेक्टर ने भाईजान के साथ ही उनके परिवार को लेकर भी कई तरह के दावे किए थे.

सलमान खान ने अभिनव कश्यप पर किया मानहानि का केस

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अभिनव कश्यप, कोमल मेहरू, खुश्नू हजारे, अशोक कुमार/जॉन डो और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. भाईजान ने डायरेक्टर पर मानहानि का केस करते हुए 9 करोड़ रुपए का कम्पेंसेशन मांगा है. इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अभिनव के खिलाफ रोक लगाने का आदेश जारी किया है. कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी के खिलाफ अपमानजनक या धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता.

अभिनव कश्यप के बयानों पर कोर्ट ने लगाई रोक

इस मामले में सलमान खान की ओर से वकील प्रदीप गांधी ने इन इंटरव्यू पर रोक लगाने और कश्यप द्वारा सलमान खान व उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए 9 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. बता दें, अभिनव कश्यप ने अभीतक कुल 26 वीडियो में सलमान खान औऱ उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाए हैं.

सलमान खान के साथ नाम जुड़ने से पहले अभिनव कश्यप एक दशक से ज्यादा समय से फिल्मों में काम कर रहे थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लेखक के तौर पर की थी और ‘जंग’ और ‘युवा’ जैसी फिल्मों में योगदान दिया था. इसके बाद उन्होंने ‘मनोरमा सिक्स फीट अंडर’ और ’13बी’ के लिए डायलॉग लिखे.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

सलमान खान से पंगा अभिनव कश्यप को पड़ा भारी, भाईजान ने ठोका मानहानि का केस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks