May 26, 2026
9f7e78dca4bef8bdcdec1314b3261bdd17716769356291364_original.jpg
Spread the love


Suryakumar Yadav PC For IND vs SA Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया सुपर-8 का पहला मुकाबला रविवार (22 फरवरी) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने प्लेइंग इलेवन से लेकर सभी सवालों के जवाब दिए. इसके अलावा सूर्या ने एक नियम पर भी सवाल उठाया. 

अभिषेक शर्मा पर क्या बोले?

सूर्या ने खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा पर बात करते हुए कहा कि मुझे उन लोगों की चिंता हो रही है, जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो बाद में उसका सामना करेंगी. उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब वक्त है कि हम उनका फेवर करें.

प्री-सीडिंग पर पर उठाया सवाल 

बता दें कि ग्रुप चरण में टॉप पर रहने वाली टीमें एक ग्रुप में आई, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमें दूसरे ग्रुप में पहुंची हैं. यह फैसला रैंकिंग के आधार पर किया गया. सूर्या ने इस प्री-सीडिंग पर सवाल खड़ा किया. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एमड जैम्पा ने भी इस नियम की आलोचना की थी. 

सूर्या ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह फैसला कौन करता है. लेकिन अगर मैं किसी दिन वहां गया तो इसे ठीक करने की कोशिश जरूर करूंगा. 

पिच पर क्या बोले?

पिच पर बात करते हुए सूर्या ने कहा कि हम किसी भी विकेट को अपनाने के लिए तैयार हैं. हमने अब तक मुश्किल पिचों पर खेला है, हमें पता है कि उन पिचों पर क्या जरूरत है. टॉस ओवररेटेड है. अगर आप पहली पारी में अच्छी पारी में बैटिंग करते हैं. अगर ओस भी आती है, तब भी आप डिफेंड कर सकेंगे. 

प्लेइंग 11 पर बोले सूर्यकुमार यादव 

संजू सैमसन को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सूर्या ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि मैं उन्हें (संजू) अभिषेक शर्मा की जगह खिलाऊं? या नंबर तीन पर तिलक की जगह खिलाऊं? अच्छा चल रहा है. पॉवरप्ले में 40-50 रन बना रहे हैं, नॉर्मल क्रिकेट है. हमने द्विपक्षीय में ज्यादा अच्छा खेल लिया है. सूर्या की इस बात से कहीं ना कहीं साफ हो गया कि प्लेइंग 11 में अभिषेक बने रहेंगे.

तिलक वर्मा पर मैनेजमेंट का खास प्लान 

तिलक वर्मा के बारे में बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि मैनेजमेंट ने उन्हें उस तरह से खेलने के लिए कहा था. अगर दो विकेट गिर चुके हैं, तो उसे कुछ ओवर खेलने होंगे और खुद को पीछे रखना होगा. मुझे यकीन है कि वह अपने बल्लेबाजी के तरीके से खुश नहीं होंगे. वह अभ्यास में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन मुझे उनकी कोई चिंता नहीं है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks