Last Updated:
रिया चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके बैंक अकाउंट को अनफ्रीज करने करने के आदेश दिया है. रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच के दौरान फ्रीज किए गए थे.

रिया चक्रवर्ती पर साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे. उनपर सुशांत को ड्रग देने के आरोप लगे. इसके चलते वह लगभग एक महीने तक हिरासत में रही थीं. कोर्ट ने उन्हें सभी मामलों से राहत दे दी थी. लेकिन उनके बैंक अकाउंट पर अबतक फ्रीज थे. इसकी वजह से वह बैंक से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकती थीं. (फाइल फोटो)

अब रिया चक्रवर्ती को एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट से राहत मिली है, जिसने उनके बैंक खाते खोलने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि एजेंसी ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया. शनिवार को एनडीपीएस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट्स को अनफ्रीज करने का आदेश दिया. (फाइल फोटो)

रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के शोविक के बैंक अकाउंट 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच के दौरान फ्रीज किए गए थे. यह जांच सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान सामने आए ड्रग मामले से जुड़ी थी. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कोर्ट का फैसला एक अहम प्रक्रिया संबंधी मुद्दे पर केंद्रित था. कोर्ट ने देखा कि एजेंसी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कानूनी आवश्यकताओं का पालन नहीं किया. कोर्ट ने कहा, “धारा 68एफ के उपखंड (2) के अनुसार, संपत्ति को फ्रीज या जब्त करने का आदेश तब तक प्रभावी नहीं होता जब तक सक्षम प्राधिकरण द्वारा 30 दिनों के भीतर उस आदेश की पुष्टि नहीं की जाती.” (फाइल फोटो)

कोर्ट ने नोट किया कि इस मामले में ऐसी कोई पुष्टि नहीं ली गई, जिससे खाते फ्रीज करना कानून के तहत अमान्य हो गया. रिया और उनके भाई ने अपने वकीलों-अयाज खान और ज़हरा चरानिया के जरिए कोर्ट का रुख किया था. डिफेंस ने तर्क दिया कि खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया सही तरीके से नहीं अपनाई गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty)

उन्होंने कहा कि एनसीबी ने कानून के अनुसार तय समय में जरूरी मंजूरी नहीं ली. उनके मुताबिक, इससे यह कार्रवाई गैरकानूनी हो गई. प्रॉसिक्यूशन ने अकाउंट अनफ्रीज करने की याचिका का विरोध किया. उन्होंने रिया चक्रवर्ती के बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि वह ड्रग नेटवर्क का हिस्सा थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty)

उनका तर्क था कि अधिकारी के पास खाते फ्रीज करने के लिए उचित कारण थे और जांच के दौरान यह कार्रवाई सही थी. विरोध के बावजूद कोर्ट ने प्रॉसिक्यूशन की दलीलें नहीं मानी. कोर्ट ने कहा कि तय समय में सही आदेश न होने को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty)

कोर्ट ने कहा कि चूंकि एक्ट के तहत जरूरी आदेश पारित नहीं हुआ, इसलिए खाते फ्रीज करना टिक नहीं सकता. रिया चक्रवर्ती को सितंबर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया गया था. उन पर दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स उपलब्ध कराने और लेने का आरोप था. हालांकि, 28 दिन बाद अभिनेत्री को जमानत मिल गई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty)
