July 30, 2026
fab1a44997dd6e5b0af79afed20fa64717699125951471212_original.jpg
Spread the love


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 6 का आखिरी मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच है. वैसे तो दोनों देशों की टीमों के बीच हर मैच रोमांचक होता है, लेकिन आज बात सेमीफाइनल की है. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने अपना स्थान कंफर्म कर लिया है, अब आखिरी स्पॉट के लिए भारत और पाकिस्तान ही रेस में हैं. आईसीसी ने समझाया को पाकिस्तान को कितने रनों से या कितनी गेंद शेष रहते जीत हासिल करनी होगी, जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंच सके.

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया ने टॉप का स्थान हासिल किया, अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर रही. ग्रुप 1 से इंग्लैंड ने अपने 4 मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद उनके 8 अंक और +1.757 का नेट रन रेट है. इंग्लैंड टॉप पर है. दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 3 मैच खेले हैं और 6 अंकों के साथ +3.337 का नेट रन रेट है. पाकिस्तान 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, टीम का नेट रन रेट +1.484 का है.

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए जीत

भारतीय अंडर-19 टीम अगर आज पाकिस्तान को हरा देती है तो टीम के इंग्लैंड के बराबर 8 अंक हो जाएंगे और वह अंक तालिका में भी पहले नंबर पर आ जाएगी. इस स्थिति में भारत का सेमीफाइनल में सामना अफगानिस्तान से होगा. इसलिए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीतना है. हालांकि हारकर भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है.

पाकिस्तान का समीकरण

आईसीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने रनों से या कितनी गेंद शेष रहते जीतना होगा. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को 105 या उससे अधिक रनों के अंतर से जीतना होगा.

अगर पाकिस्तान टीम पहले फील्डिंग करती है तो उसे बहुत तेज गति से लक्ष्य हासिल करना होगा. मान लो अगर पाकिस्तान को 251 का लक्ष्य मिलता है तो उन्हें इसे 29.4 ओवरों से पहले हासिल करना होगा.

पिछले साल दिसंबर में हुए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारतीय अंडर-19 टीम को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks