Last Updated:
लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है, लेकिन इसके सफर की शुरुआत काफी डरावनी रही. फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं-फन ऑन द रन’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आसिफ शेख और रवि किशन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक बड़ा पेड़ सेट पर उनके ठीक बीच में आ गिरा था. यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों कलाकार बड़े हादसे के मुंह से बाल-बाल बचे.
भाबीजी घर पर हैं फिल्म फरवरी महीने में थिएटर्स में रिलीज होगी.नई दिल्ली. मशहूर टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं’ टीवी पर सालों तक सबको गुदगुदाने के बाद अब यह शो फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं- फन ऑन द रन’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें वही पुरानी मस्ती और कॉमेडी की झलक देखने को मिली. लेकिन ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आसिफ शेख और रवि किशन ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक ऐसा हादसा हुआ था, जो बहुत खतरनाक साबित हो सकता था.
रवि किशन और आसिफ शेख के बीच गिरा था पेड़
उसी बात को आगे बढ़ाते हुए रवि किशन ने कहा, ‘उस पेड़ का वजन कम से कम 500 किलो रहा होगा. वह हमारे ठीक बीच में गिरा और बहुत जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई. उस हादसे के दौरान मेरे कंधे पर खरोंच भी आई थी’. प्रोड्यूसर संजय कोहली ने उन पलों को याद करते हुए बताया, ‘करीब 30 मिनट तक हम सब सन्न थे, किसी के मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे. रवि के कंधे पर चोट लगी थी और वह इलाज के लिए गए, लेकिन आधे घंटे के भीतर ही वह वापस सेट पर आ गए और बोले कि चलो, शूटिंग शुरू करते हैं.’
इस दिन रिलीज होगी भाबीजी घर पर हैं फिल्म
बताते चलें कि ‘भाबीजी घर पर हैं- फन ऑन द रन’ में शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ जैसे सितारे नजर आएंगे. जी सिनेमा, संजय कोहली और बिनैफर कोहली ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का डायरेक्शन शशांक बाली ने किया है. यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
