Last Updated:
साउथ स्टार विक्रम अपनी जबरदस्त एक्टिंग और किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं. साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘आई’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. फिल्म में उन्होंने 5 अलग-अलग रोल निभाकर इतिहास रच दिया था.

नई दिल्ली.साउथ के टैलेंटेड एक्टर विक्रम ने अपनी एक्टिंग से लोगों को हमेशा ही एंटरटेन किया है. साल 2015 में आई फिल्म ‘आई’ में तो उन्होंने अपने किरदार से इतिहास ही रच दिया था. फिल्म में उन्होंने अलग-अलग तरह के पांच रोल निभाए थे.फिल्म ने बंपर कमाई की थी.

फिल्म में विक्रम ने लिंगेशन नाम के बॉडीबिल्डर और मॉडल का किरदार निभाया है. लिंगेशन का सपना होता है कि वह अपनी मेहनत के दम पर मॉडलिंग और बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाए. लेकिन उनके इसी सपने के चलते उस दौरान उसकी जिंदगी में दीया की एंट्री होती है, जिसका रोल एमी जैक्सन ने निभाया है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब लिंगेशन की सफलता से जलने वाले कुछ लोग उसके खिलाफ साजिश रचते हैं.

इस फिल्म में विक्रम ने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया था, जिसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए थे. निर्देशक एस. शंकर की इस फिल्म में विक्रम कई अलग-अलग लुक्स में नजर आए, जिसने फिल्म को और भी खास बना दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दुश्मनों की चाल की वजह से उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. वह एक ऐसी बीमारी का शिकार हो जाता है, जिससे उसका शरीर बुरी तरह बदल जाता है. उसका हैंडसम और फिट मॉडल वाला लुक गायब हो जाता है.

एक डॉक्टर उन्हें इंजेक्शन के जरिए एक ऐसा वायरल दे देता है, जिससे उनका शरीर, बाल, दांत और हाइट सब बिगड़ने लगता है. यहीं से फिल्म की असली कहानी शुरू होती है. लिंगेशन अपने साथ हुई साजिश का बदला लेने निकल पड़ता है.

वह एक-एक कर अपने दुश्मनों को निशाना बनाता है. इस दौरान विक्रम कई अलग-अलग भेष और लुक्स में नजर आते हैं. हालांकि फिल्म में उन्होंने 5 या 6 अलग किरदार नहीं निभाए हैं, लेकिन एक ही किरदार के कई रूप दिखाए गए हैं. यही वजह है कि दर्शकों को लगा कि विक्रम कई रोल में दिखाई दे रहे हैं.

फिल्म में विक्रम का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला लुक उनका कुबड़ा और झुका हुआ अवतार था. इस किरदार के लिए उन्होंने काफी वजन घटाया था. पहले उन्होंने बॉडीबिल्डर जैसा मसकूलर फिजिक बनाया और बाद में बेहद दुबला-पतला शरीर तैयार किया. इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी.

बता दें कि साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया था. फिल्म ने लोगों का ऐसा दिल जीता था कि बॉक्स ऑफिस पर ढाई सौ करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को देखने के लिए उस दौर में सिनेमाघर खचाखच भर गए थे.
