July 30, 2026
555-2026-01-9c8b554427741ee7ece2a39c2e66641d-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

सिनेमा जगत में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स होते हैं, जिनकी एक ही फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल देती है. ऐसी ही एक 1200 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम पिछले 3 साल से पर्दे से पूरी तरह गायब रहा. फैंस बेसब्री से अपने चहेते हीरो की वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब वह इंतजार एक धमाकेदार खबर के साथ खत्म हुआ है. यह सुपरस्टार अब पर्दे पर एक जांबाज मसीहा नहीं, बल्कि ‘बैड बॉय’ के अवतार में नजर आने वाला है.

ख़बरें फटाफट

1200 करोड़ी फिल्म देकर 3 साल तक गायब रहा हीरो, अब 50 Cr फीस लेकर बना 'बैड बॉय'साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म लेकर आ रहा हीरो.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसे एक्टर होते हैं, जो अपनी एक फिल्म से पूरी दुनिया को हिला देते हैं. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर ग्लोबल सुपरस्टार बनने वाले यश (Yash) भी उन्हीं चुनिंदा सितारों में से एक हैं. आज हर तरफ चर्चा है कि जिस हीरो ने 1200 करोड़ की फिल्म देकर बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था, अब वह तीन साल के लबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

साल 2022 में यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी और करीब 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. रॉकी भाई के किरदार ने यश को रातों-रात पूरे भारत का चहेता बना दिया. लेकिन इस जबरदस्त कामयाबी के बाद फैंस को लगा था कि यश फिल्मों की झड़ी लगा देंगे, पर हुआ इसके उलट. यश ने एक लंबा ब्रेक लिया, स्क्रिप्ट्स पर काम किया और करीब तीन साल तक पर्दे से दूर रहे.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks