Last Updated:
बॉलीवुड की वो प्रतिभाशाली अदाकारा जिसने 19 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था. पहली फिल्म ने कमाई तो ठीक-ठाक की थी, लेकिन एक्ट्रेस को नेपोटिज्म के चलते काफी ट्रोल किया गया था. सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ा था, लेकिन उन्होंने इस नेगेटिविटी और ट्रोलिंग को खुद पर हावी नहीं होने दिया. समय के साथ उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और साबित किया कि पहला मौका भले ही उन्हें नेपोकिड होने की वजह से मिला हो, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से अपने हुनर को निखारा है.

नई दिल्ली.19 साल में करियर की शुरुआत करने वाली ये हसीना आज बॉलीवुड की रानी बन चुकी हैं. रॉम-कॉम से डेब्यू के बाद उन्होंने न सिर्फ फीमेल सेंट्रिक रोल्स से अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि उन फिल्मों को बॉक्स-ऑफिस धुआंधार सफलता भी दिलाई. ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि महेश भट्ट की बेटी और कपूर खानदान की बहू बन चुकीं आलिया भट्ट हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

आलिया भट्ट को करण जौहर ने लॉन्च किया था. उन्होंने साल 2012 में करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म में वो वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थी. फिल्म भले ही सफल रही थी, लेकिन आलिया को काफी ट्रोल किया गया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण पर आलिया ने कुछ ऐसे जवाब दिए थे जिसकी वजह से वो ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं. लेकिन आलिया ने समय के साथ अपने हुनर को निखारा और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. वो अपने दम पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं और अपने शानदार अभिनय के लिए आलिया भट्ट ने नेशनल अवॉर्ड भी झटक लिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
Add News18 as
Preferred Source on Google

पहली फिल्म की सफलता के बावजूद आलिया भट्ट ने दो सालों तक किसी फिल्म में काम नहीं किया. 2014 में रणदीप हुड्डा के साथ उनकी फिल्म हाईवे आई और इसमें उनका अभिनय देख दर्शकों ने अपने दातों तले उंगली दबा ली. आलिया ने अपनी परफॉर्मेंस से ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने उसके बाद 2 स्टेट्स, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्ड, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्नीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्मों में काम किया. उनकी फिल्मों ने लगातार उन्हें बॉक्स-ऑफिस पर शानदार सफलता दिलाई, लेकिन 2018 में आई एक फिल्म उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

साल 2018 में आलिया भट्ट ने मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म राजी में लीड रोल अदा किया था. वो भारतीय स्पाई के किरदार में नजर आई थीं जो पाकिस्तान की खुफिया जानकारी प्राप्त करने के लिए पाकिस्तानी आर्मी के अफसर से शादी कर लेती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

‘स्पाई सहमत’ के रोल में आलिया भट्ट ने पर्दे पर करिश्मा कर दिखाया था. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही और दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक हर कोई उनके अभिनय का मुरीद हो गया. इस फिल्म ने उनके करियर को एक नई दिशा थी औऱ आलिया ने खुद को लीड एक्ट्रेस के तौर पर और भी मजबूती से स्थापित किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

साल 2022 में आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया था. उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई जिसमें आलिया ने अपने अभिनय से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. कोठेवाली गंगूबाई को रोल में एक्ट्रेस ने तहलका मचा दिया. इस फिल्म में उनके अभिनय को हर किसी से खूब सराहा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इस फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया और फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं. वो हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
