April 24, 2026
sudha-2026-04-5cab7027c8f68cb4ce427fb4c313efb7-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

वो जानी मानी एक्ट्रेस जिसका एक झटके में सब कुछ छीन गया था. इस एक्ट्रेस की असल जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. वो एक्ट्रेस हैं, साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस सुधा. जिन्होंने दौलत-शोहरत सब कुछ देखने के बाद सब कुछ गंवा दिया था.

नई दिल्ली.250 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकीं जानी मानी एक्ट्रेस सुधा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. ये नामचीन एक्ट्रेस कभी करोड़ों की मालकिन हुआ करती थीं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब एक ही साइन ने उन्हें कंगाल कर दिया था. हालात इतने बदल गए थे कि उनके परिवार ने भी साथ छोड़ दिया था.

एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुधा का बचपन भी अमीरी में ही बीता. बड़ा घर, नौकर-चाकर और गाड़ियां, यहां तक की अलग-अलग ड्राइवर भी . फिर अमीर घराने की इकलौती बेटी. उनका बचपन भी बेहद लाड़-प्यार में ही बीता.

उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी उनके पिता से बीमार हुए और उन्हीं के इलाज के लिए अपनी संपत्ति बेचनी पड़ी. बाद में पता चला कि उनके पिता को कैंसर है. महज 8 साल की उम्र में सुधा ये सब देख रही थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

देखते ही देखते उनके परिवार के हालांत काफी मुश्किल होते जा रहे थे. फिर साल 1984 में सुधा ने ओह माने माने फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.अपने करियर में उन्होंने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया.

वेदालाम, इंडियन, 7जी रेनबो कॉलोनी और थानी ओरुवन जैसी फिल्मों में तो उन्होंने लोगों को अपना दीवाना ही बना दिया. एक्टिंग के बाद सुधा को वो सब कुछ मिला, जो उन्होंने पिता की बीमार के बाद गंवा दिया था.

नाम, पैसा और पहचान पाकर वह इंडस्ट्री में धाक जमाने में कामयाब हो गईं और लोग उनके काम को पसंद करने लगे. उनकी डिमांड होने लगी. लेकिन सुधा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने दिल्ली में एक होटल शुरू किया था. लेकिन उन्हें बड़ा नुकसान हो गया.

एक वक्त में ऐसा हुआ कि उनके एक साइन करते ही उनका सारा पैसा चला गया था. उन्होंने खुद कहा कि एक ही सिग्नेचर ने उनकी जिंदगी को पलट कर रख दिया था.इससे उन्हें सिर्फ नुकसान ही नहीं हुआ था. बल्कि उन्हें पर्सनल लाइफ में भी काफी कुछ झेलना पड़ा था. उनके पति ने भी उन्हें छोड़ दिया था.

उनका बेटा भी उन्हें छोड़कर विदेश में जा बसा. फिर भी वह एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी रही. आज भी वह फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करती हैं. आज वह अपने दम पर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks