August 1, 2026
shradhdh-kapoor-brother-2025-11-4f185fa53b1282311c0e93b83a3ca995-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

252 करोड़ ड्रग्स मामले में ओरी को समन जारी हुआ था, लेकिन वह तय समय पर नहीं पहुंचे, तो उनके खिलाफ दूसरा समन जारी हुआ है. वहीं, श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को भी मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने समन जारी किया है और 25 नवंबर को पेश होने के लिए कहा.

ख़बरें फटाफट

252 करोड़ ड्रग्स मामले में ओरी को दोबारा समन, सिद्धांत कपूर की भी होगी पेशीश्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ. (फाइल फोटो)

मुंबई. 252 करोड़ ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने समन जारी करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को 25 नवंबर को घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए बुलाया है. अधिकारियों के अनुसार, सिद्धांत को आरोपी से पूछताछ में सामने आई जानकारियों को सत्यापित करने के लिए तलब किया गया है.

इसके साथ ही एएनसी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामाणी उर्फ ओरी को भी दोबारा समन जारी किया है. ओरी को 26 नवंबर को एएनसी की घाटकोपर यूनिट में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है.

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि मामले में पिछले कई महीनों से चल रही जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलीम और मोहम्मद सोहेल शेख ने दावा किया था कि वे मुंबई और दुबई में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टियों का आयोजन करते थे. इन पार्टियों में कई नामचीन चेहरे शामिल होते थे और वहीं मेफेड्रोन जैसे ड्रग्स की सप्लाई होती थी. शेख के बयानों में सिद्धांत कपूर और ओरी का नाम भी सामने आने के बाद जांच एजेंसी ने दोनों को समन करने का फैसला लिया.

मार्च 2024 से चल रहा ही इस मामले की जांच

इस पूरे मामले की जड़ें साल 2022 और 2024 की घटनाओं से जुड़ी हैं. अधिकारियों के अनुसार, यह कड़ी तब मजबूत हुई जब मार्च 2024 में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित अवैध मेफेड्रोन निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. यह फैक्ट्री कथित रूप से पेशेवर तरीके से चलाई जा रही थी और बड़े पैमाने पर ड्रग्स तैयार किए जा रहे थे. इस छापेमारी में 126 किलो से ज्यादा मेफेड्रोन बरामद किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 252 करोड़ रुपए आंकी गई थी.

दुबई से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार हुआ ताहिर डोला

शुरूआती जांच से पता चला कि यह अवैध फैक्ट्री और उसकी सप्लाई चेन ड्रग्स नेटवर्क में शामिल माफिया सलीम डोला और उसके बेटे ताहिर डोला से जुड़ी हुई थी. दोनों पर आरोप है कि वे भारत सहित कुछ विदेशी स्थानों पर नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में सक्रिय थे. ताहिर डोला पिछले दिनों दुबई से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार हुआ, जिसके बाद उसने पूछताछ के दौरान कई रेव पार्टियों और उनमें शामिल लोगों का विवरण दिया था. इसी बयान के बाद मामला सेलिब्रिटी सर्कल तक पहुंच गया.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

252 करोड़ ड्रग्स मामले में ओरी को दोबारा समन, सिद्धांत कपूर की भी होगी पेशी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks