July 30, 2026
55-2026-01-b8d36ef2da5d46433b037129860ceedd-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Dhurandhar Movie box office collection day 35: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन स्पाई थ्रिलर ने अपनी रिलीज के 35वें दिन भी शानदार पकड़ बनाए रखी है और घरेलू बाजार में 790 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने न केवल साल 2025 की सबसे बड़ी हिट होने का गौरव हासिल किया है, बल्कि लगातार 28 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया है.

ख़बरें फटाफट

35 दिन और रिकॉर्डतोड़ कमाई ,क्या रणवीर की फिल्म छू पाएगी 800 करोड़ का आंकड़ा?वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ के पार हो चुका है ‘धुरंधर’ का कलेक्शन.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस वक्त देशभर में छाई हुई है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ कम नहीं हो रही है. अब ‘धुरंधर’ 800 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है.

ट्रे़ड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के 35वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 790.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है. बहुत जल्द यह भारत में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

सिंगल डिजिट में सिमटने लगी कमाई

रिलीज के पांचवें हफ्ते में ‘धुरंधर’ की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है और अब इसकी कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई है. हालांकि, इस फिल्म ने लगातार 28 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. धुरंधर फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये बटोरे थे. दूसरे हफ्ते इसकी कमाई में और उछाल आया और इसने 253.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद तीसरे हफ्ते ‘धुरंधर’ ने 172 करोड़ और चौथे हफ्ते 106.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है ‘धुरंधर’ की कहानी

‘धुरंधर’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें कंधार विमान अपहरण, 2001 का संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसी बड़ी आतंकी घटनाएं शामिल हैं. यह मूवी पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड की कहानी है, जिसमें रहमान डकैत की गैंग में भारतीय एजेंट हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) घुसपैठ करता है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज की इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर के साथ मिलकर आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है.

19 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का सीक्वल

अब बड़ी खबर यह है कि धुरंधर फिल्म का मच अवेटेड सीक्वल ‘धुरंधर 2’ अगले साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. यह जासूसी थ्रिलर फिल्म ईद, गुड़ी पड़वा और उगादि 2026 के मौके पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित 5 भाषाओं में बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

35 दिन और रिकॉर्डतोड़ कमाई ,क्या रणवीर की फिल्म छू पाएगी 800 करोड़ का आंकड़ा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks