June 10, 2026
89c021ee0442031164030c337d3bdd4d17638819590301212_original.jpg
Spread the love



पंजाब किंग्स अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है. पिछले संस्करण श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ट्रॉफी के बेहद नजदीक तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें हरा दिया था. बेशक पंजाब फाइनल हारी, लेकिन उनकी टीम बहुत ही संतुलित नजर आई थी. यही कारण है कि इस बार उन्होंने सिर्फ 4 प्लेयर्स को ही रिलीज किया है, जबकि 21 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.

IPL 2026 ऑक्शन में पंजाब किंग्स अधिकतम 4 प्लेयर्स खरीद सकती है. बता दें कि आईपीएल खेल रही सभी टीमों में अधिकतम 25 प्लेयर्स ही हो सकते हैं. पंजाब के 4 में से 2 स्लॉट्स विदेशी प्लेयर्स के लिए अवेलेबल हैं. ऑक्शन में पंजाब किंग्स के पास 11.5 करोड़ रुपये होंगे.

इन खिलड़ियों पर रहेगी पंजाब किंग्स की नजर

पंजाब किंग्स ने विकेट कीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को रिलीज किया है, ऐसे में उन्हें एक बेहतर विकेट कीपर की तलाश भी होगी. वह न्यूजीलैंड के डेव्हन कॉनवे और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक जैसे बड़े खिलाड़ियों को खरीद सकती है. इसके आलावा उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को भी रिलीज किया है, तो वह आंद्रे रसेल पर भी बोली लगा सकती है. हालांकि रसेल काफी चर्चा में हैं, उम्मीद है उन पर कई टीमें दांव लगाएगी तो ऐसे में पंजाब के लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि उनके पर्स में कुल 11.5 करोड़ रुपये ही है.

पंजाब किंग्स ऑक्शन में 2 ऑलराउंडर, 1 विकेट कीपर और एक तेज गेंदबाज को खरीद सकती है. इनमें से वह एक विदेशी विकेट कीपर को खरीदना चाहेगी, जिसमें 2 बड़े ऑप्शन डी कॉक और कॉनवे हैं.

  • ऑलराउंडर- दासुन शनाका, विजय शंकर, वियान मुल्डर, लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसेल.
  • तेज गेंदबाज- आकाश दीप, मथीशा पथिराना.
  • विकेट कीपर- डेव्हन कॉनवे, क्विंटन डी कॉक.

पंजाब किंग्स टीम (रिटेन किए गए प्लेयर्स)

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.

पंजाब किंग्स ने इन 4 को किया रिलीज

ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन.

कब है IPL 2026 ऑक्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में है. सभी 10 टीमों के मिलाकर कुल 77 स्लॉट्स खाली हैं, जिनमें 31 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट्स हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks