July 30, 2026
1768287348_father-Nandamuri-Taraka-Rama-Rao-and-son-Nandamuri-Balakrishna-2026-01-5d1d812a1775a3959f.jpeg
Spread the love


Last Updated:

65 साल का वो सुपरस्टार जो आज बड़े-बड़े यंगस्टर्स को अपनी फिल्मों से टक्कर दे रहा है. एक्टर की लगातार 5 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं, लेकिन वो अपनी पिछली फिल्म को लेकर विवादों में घिरे हुए थे. सुपरस्टार ने 48 साल छोटी हीरोइन संग काम किया था जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.

बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं और अब 100 करोड़ रुपए कमाना भारतीय सिनेमा में आम बात हो गई है. कभी-कभी कम बजट की फिल्में चौंका देती हैं और बड़े सितारों की फिल्में भी फेल हो जाती हैं. लेकिन एक 65 साल के अनुभवी अभिनेता की पिछली पांच फिल्मों ने लगातार उम्मीदों से ज्यादा कमाई की है. ये सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि नंदमुरी बालकृष्णा हैं.

नंदमुरी बालकृष्ण आज 65 साल की उम्र में भी बॉक्स-ऑफिस के असली किंग बने हुए हैं. उनकी लगातार पांच फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. तेलुगू सिनेमा में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. बालकृष्ण सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश विधानसभा में हिंदुपुर से विधायक भी हैं.

दिग्गज एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण को तेलुगू सिनेमा में ‘मास गॉड’ के नाम से जाना जाता है और अब तक वे 110 फिल्मों में नजर आ चुके हैं. बालकृष्ण आंध्र प्रदेश के दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर के छठे बेटे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Telugu star Nandamuri Balakrishna, after 50 years as a hero, was set for his first Tamil cameo in 'Jailer 2' but withdrew due to a busy schedule.

अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने 14 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की थी. जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था तो उनके पिता एनटीआर मुख्यमंत्री थे. एक्टर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘तातम्मा कला’ फिल्म से डेब्यू किया और 1980 के दशक में लीड रोल करने लगे.

करीब 50 साल से बालकृष्ण सिर्फ हीरो के रोल निभा रहे हैं. खास बात यह है कि उनकी पिछली पांचों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है. 2021 में ‘अखंडा’ ने 133 करोड़ रुपए कमाए, इसके बाद श्रुति हासन के साथ आई ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ ने 134 करोड़ रुपए की कमाई की.

Producer Suresh Babu reacts to the last-minute postponement of Balakrishna’s Akhanda 2.

‘भगवंत केसरी’ ने 115 करोड़ रुपए जोड़े और बाद में विजय ने इसे ‘जन नायकन’ के रूप में रीमेक किया. इसके अलावा, 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘डाकू महाराज’ ने दुनियाभर में 125.60 करोड़ रुपए कमाए.

साल के अंत में ‘अखंडा’ का दूसरा भाग आया, जिसने करीब 112 करोड़ रुपए की कमाई की. दिलचस्प बात यह है कि 100 करोड़ रुपए पार करने के बावजूद, 200 करोड़ रुपए के बजट के कारण ‘अखंडा 2’ को फ्लॉप माना गया.

‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण ने 48 साल छोटी हर्षाली मल्होत्रा के साथ काम किया था जिसकी वजह से वो खूब ट्रोल भी हुए थे. इस फिल्म के प्रमोशन से कई वीडियोज सामने आए थे जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण की वजह से हर्षाली काफी असहज नजर आ रही थीं.

Urvashi Rautela temple

इससे पहले नंदमुरी उर्वशी रौतेला संग काम करने की वजह से भी जमकर ट्रोल हुए थे. पिछले साल एक्टर की फिल्म डाकू महाराज आई थी जिसकी हीरोइन उर्वशी रौतेला थीं. फिल्म में उर्वशी संग नंदमुरी का एक गाना था जिसपर लोगों ने आपत्ति जताते हुए इसे अश्लील बताया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

65 साल का वो सुपरस्टार, जिसकी 5 फिल्में 100 Cr क्लब में हुई थीं शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks