June 13, 2026
vairamuthu-2026-01-5076c10b3b6a014883bb885f19b0c488-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे गीतकार यानी लिरिसिस्ट वैरामुथु पर एक महिला ने चप्पल फेंकी. वैरामुथु एक कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे. उद्घाटन के दौरान उन पर चप्पल फेंकी गईं. वैरामुथु 7 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. उनपर मीटू मूवमेंट के दौरान सिंगर चिन्मयी श्रीपदा समेत कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे.

ख़बरें फटाफट

7 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके गीतकार पर महिला ने फेंकी चप्पल, हुई गिरफ्तारीसंगीतकार वैरामुथु पर मीटू मूवमेंट के दौरान गंभीर आरोप भी लग चुके हैं.

मुंबई. तमिलनाडु के तिरुप्पुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवाद हो गया. प्रसिद्ध तमिल गीतकार वैरामुथु की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्र में उस वक्त हंगामा हो गया जब किसी ने मंच की ओर चप्पल फेंकी, जिससे वहां अफरा-तफरी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली. यह घटना जिला कलेक्टर कार्यालय में कोंगु कला, साहित्य और सांस्कृतिक महासंघ के उद्घाटन के दौरान हुई. वैरामुथु वहां मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, तभी एक महिला ने अचानक उनकी ओर चप्पल फेंक दी.

हालांकि चप्पल गीतकार वैरामुथु को नहीं लगी. किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन चप्पल ऑडियंस के बीच जा गिरी, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए और कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति तुरंत ही कंट्रोल में आ गई. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक्शन लिया, महिला की पहचान की और घटना को आगे बढ़ने से रोक दिया. वकीलों, सांस्कृतिक हस्तियों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में चल रहा कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुका, जब सुरक्षा ने मोर्चा संभाला.

पता चला कि लगभग 45 साल की महिला कलेक्टर कार्यालय में अपनी किसी समस्या को लेकर धरने पर बैठी थी. घटना के समय वकील कलेक्टर कार्यालय के पास वैरामुथु का स्वागत कर रहे थे, तभी महिला ने चप्पल फेंकी. अधिकारियों ने बताया कि महिला पहले भी कलेक्टर कार्यालय और कोर्ट परिसर में हंगामा कर चुकी है.

पुलिस ने बताया कि चप्पल फेंकने वाली महिला की मेंटल हेल्थ ठीक नहीं

पुलिस ने यह भी बताया कि महिला मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है. उसे पूछताछ और आगे की जांच के लिए तिरुप्पुर साउथ पुलिस स्टेशन ले जाया गया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि महिला से कोई शारीरिक खतरा नहीं था और यह घटना उसके विरोध और व्यक्तिगत शिकायतों से जुड़ी लगती है. इस घटना के बाद सार्वजनिक सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और हाई-प्रोफाइल सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर चर्चा शुरू हो गई है.

वैरामुथु पर चिन्मयी श्रीपदा समेत कई कलाकारों ने लगाए मीटू का आरोप

बता दें, वैरामुथु तमिल सिनेमा के सबसे बड़े गीतकारों में से एक हैं, जिन्हें सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. वे मणिरत्नम, भरथिराजा और शंकर जैसे फिल्मकारों के साथ लंबे समय से काम करते रहे हैं और इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं. हालांकि, 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान सिंगर चिन्मयी श्रीपदा समेत कई महिलाओं ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे. वैरामुथु ने इन आरोपों से इनकार किया है.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

7 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके गीतकार पर महिला ने फेंकी चप्पल, हुई गिरफ्तारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks