Last Updated:
एक समय ऐसा भी था जब ‘A’ सर्टिफिकेट वाली फिल्मों को उनके लिमिटेड ऑडियंस की वजह से बॉक्स ऑफिस पर कमजोर माना जाता था. हालांकि, पिछले दो सालों में यह ट्रेंड पूरी तरह बदल गया है. आज ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया है कि अगर उनका कंटेंट दमदार और असरदार हो तो ऐसी फिल्में भी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती हैं. दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ अभी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर हैं.

नई दिल्ली. पिछले 24 महीने जहां फैमिली ड्रामा फिल्में स्ट्रगल कर रही हैं, वहीं ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. डायरेक्टर अब अपनी कहानियों में हिंसा, डार्क शेड्स और बोल्ड थीम दिखाने से नहीं कतरा रहे हैं और ऑडियंस ने उन्हें दिल से अपनाया है. आइए, आज हम उन 8 फिल्मों पर करीब से नजर डालते हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है.

1. धुरंधर 2: इस लिस्ट में सबसे ऊपर ‘धुरंधर 2’ का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है. इस फिल्म ने वह हासिल किया जो किसी भी भारतीय फिल्म ने कभी नहीं किया था. ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर इसने साबित कर दिया कि अगर कहानी दमदार हो और प्रेजेंटेशन वर्ल्ड-क्लास हो, तो दर्शक थिएटर तक खिंचे चले आते हैं. फिल्म का डार्क एक्शन और सस्पेंस इसकी यूएसपी हैं.

2. धुरंधर: दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर’ है, जो इसी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म थी. इस फिल्म ने एक्शन की ऐसी नींव रखी कि रिलीज होने पर, इसके हिंसक सीन भी चर्चा का विषय बनी. लेकिन आखिरकार, इसके इमोशनल कोर और स्क्रीनप्ले ने इसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता दिलाई. टॉप दो पोजीशन पर एक ही नाम की फिल्मों का होना भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक दुर्लभ संयोग है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.
Add News18 as
Preferred Source on Google

3. एनिमल: संदीप रेड्डी वंगा के डायरेक्शन में बनी ‘एनिमल’ ने 2023-24 में तहलका मचा दिया था. फिल्म के लीड एक्टर (रणबीर कपूर) को अपने टॉक्सिक और वायलेंट बिहेवियर के लिए काफी कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 915 करोड़ की कमाई करके लहलका मचा दिया था. इस फिल्म ने ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्मों के लिए 900 करोड़ क्लब का दरवाजा खोल दिया.

4. सालार पार्ट 1: प्रभास की ‘सालार’ ने साउथ और नॉर्थ इंडिया दोनों में अपनी पहचान बनाई. प्रशांत नील के डार्क सिनेमैटिक यूनिवर्स और इंटेंस खून-खराबे वाली इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘A’ रेटिंग दी थी. इसके बावजूद, इसने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म की डार्क थीम और दोस्ती-दुश्मनी की रॉ स्टोरी ने दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा.

5. कुली: रजनीकांत स्टारिंग और लोकेश कनगराज की डायरेक्ट की हुई ‘कुली’ ने ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्मों का अलग ट्रेंड शुरू किया. इस फिल्म में रजनीकांत का एक अलग, ग्रे-शेडेड वर्जन दिखाया गया था, और इसे ‘एडल्ट एंटरटेनमेंट’ की कैटेगरी में रखा गया था. फिल्म के रॉ डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस ने इसे साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बना दिया.

6. कबीर सिंह: शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ वह फिल्म थी जिसने 18+ फिल्मों को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स के डर को दूर कर दिया. एक पागल, शराबी और हिंसक प्रेमी की कहानी होने के बावजूद, इसने 370 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इस फिल्म ने यह ट्रेंड सेट किया कि अब यंग ऑडियंस अपनी स्क्रीन पर ‘ग्रे’ कैरेक्टर देखना पसंद करती है.

7. द कश्मीर फाइल्स: विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने दुनिया को दिखाया कि एक ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्म बिना किसी सुपरस्टार के भी इतिहास रच सकती है. कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित इस फिल्म की असलियत से जुड़ी हिंसा ने दर्शकों को चौंका दिया. इसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा लगभग 340 करोड़ की कमाई की और एक नया बिजनेस मॉडल पेश किया.

8. द केरल स्टोरी: एक और सेंसिटिव विषय पर बनी फिल्म ‘ए केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी. ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद, इसे महिलाओं और युवाओं ने खूब देखा. फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया, जिससे पता चलता है कि असलियत से जुड़े और गंभीर विषयों को एडल्ट कैटेगरी में रखने से उनकी कमर्शियल सफलता पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता.
