February 23, 2026
mirzapur-the-film-2026-01-5b4aab1aca98e18113acf5047ab1284a-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘मिर्जापुर द फिल्म’ की शूटिंग शुरू हो गई है. श्रिया पिलगांवकर ने फोटोज शेयर कर फैंस को फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी. एक्ट्रेस ने हिंट दिया कि मूवी में स्वीटी और मुन्ना भईया का किरदार वापसी करने वाले हैं. श्रिया और दिव्येंदु शूटिंग से पहले की पूजा का हिस्सा रहे.

ख़बरें फटाफट

8 साल बाद मौत के मुंह से लौटा 'मिर्जापुर' का ये किरदार, 'स्वीटी' ने दिया हिंट‘मिर्जापुर द फिल्म’ की शूटिंग जारी है,

नई दिल्ली.  वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर क्षेत्र में फैले अपराध, सत्ता और बदले की राजनीति को दर्शाती है. इसके अबतक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं और तीनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. अब ‘मिर्जापुर’ की फिल्म आ रही है. इस फिल्म का टाइटल ‘मिर्जापुर द फिल्म’ रखा गया है. इस फिल्म में एक अहम किरदार आपको फिर से दिखाई देगा. एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर ने इसका हिंट देते हुए बताया कि  ‘मिर्जापुर द फिल्म’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

श्रिया पिलगांवकर ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म में मुन्ना भईया यानी कि दिव्येंदु वापसी करने वाले हैं. शो के पहले सीजन में मुन्ना भईया (दिव्येंदु) के किरदार की गोली लगने से मौत हो जाती है जिसके बाद उनका रोल सीरीज में समाप्त हो जाता है. श्रिया पिलगांवकर ने ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन में स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाया था.

‘मिर्जापुर द फिल्म’ में लौट रहे श्रिया और मुन्ना भईया

कहानी में स्वीटी यानी कि श्रिया पिलगांवकर की उसके ही विवाह समारोह के दौरान मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) गोली मारकर हत्या कर देता है, जबकि वह गर्भवती होती है. अब करीब आठ साल बाद इस किरदार की वापसी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. फिलहाल ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग जारी है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks