February 23, 2026
8754b1eb670b1233aadfdca00c50e4bf1768115777804143_original.jpg
Spread the love


न्यूजीलैंड की एक युवा टीम भारत दौरे पर आई है. खासकर वनडे सीरीज में कई नए चेहरे शामिल हैं. स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान हैं. उनके अलावा टीम में डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स और काइम जैमिसन के रूप में अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं भारतीय टीम की बात करें तो उपकप्तान श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है. टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है. हालांकि, एक बार फिर सभी की नजरें रोहित और विराट पर रहेंगी. 

पिच रिपोर्ट

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहेगी. यहां भारत की महिला क्रिकेट टीम ने काफी मैच खेले हैं. मौसम भी अच्छा रहेगा. बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है. सपाट विकेट है. ऐसे में गेंदबाजों का काम रन रोकने पर रहने वाला होगा. टीम इंडिया रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. वहीं कीवी टीम भी दो स्पिनर्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

हमारा मैच प्रिडिक्शन बता रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी है. मुकाबला 75-25 का है. भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की टीम काफी कमजोर दिख रही है. वैसे भी भारतीय टीम को घर पर हराना किसी भी विदेशी टीम के लिए आसान नहीं है. उलटफेर के चांस बेहद कम हैं.

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

पहले वनडे में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, काइल जैमिसन, जैकरी फाउल्क्स, आदित्य अशोक और क्रिस्टियन क्लार्क.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks