February 23, 2026
saif-namrata-2025-09-3fd333ed156866e18e3d5ac9c1f5d926-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

नम्रता शिरोडकर ने बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में सफलता पाई, मिस इंडिया बनीं, संजय दत्त संग ‘वास्तव’ में छाईं, महेश बाबू से शादी कर परिवार और प्रोडक्शन हाउस संभाला.

ख़बरें फटाफट

स्टारकिड, मिस इंडिया बनने के बाद किया डेब्यू, प्यार के खातिर छोड़ी एक्टिंगएक्ट्रेस की दादी भी मशहूर हीरोइन थीं.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा और साउथ इंडियन फिल्मों में हीरोइन अपनी सादगी से पहचानी गई. वे 22 जनवरी को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार नम्रता शिरोकर की बात कर रहे हैं, जो आज भले ही बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन एक दौर में उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम करके अपनी छाप छोड़ी थी.

महाराष्ट्र के एक पारंपरिक परिवार में जन्मीं नम्रता को अभिनय विरासत में मिला था. उनकी दादी, मीनाक्षी शिरोडकर, अपने समय की मशहूर मराठी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बेहद शुरुआती दौर में स्क्रीन पर बोल्ड अवतार अपनाकर सनसनी मचा दी थी. अपनी दादी और बहन शिल्पा शिरोडकर के पदचिह्नों पर चलते हुए नम्रता ने बहुत कम उम्र में ही कला की दुनिया में कदम रख दिया था.

बाल कलाकार से मिस इंडिया तक का सफर
नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में बतौर बाल कलाकार की थी. बड़ी होने पर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और साल 1993 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया. उसी वर्ष उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और छठे स्थान पर रहीं. इस वैश्विक पहचान के बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए.

साउथ सिनेमा
साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल

बॉलीवुड में पहचान और सुपरहिट फिल्में
नम्रता ने साल 1998 में सलमान खान और ट्विंकल खन्ना स्टारर फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से अपना डेब्यू किया. हालांकि, उन्हें असली पहचान 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वास्तव’ से मिली, जिसमें उन्होंने संजय दत्त की पत्नी की भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने ‘पुकार’, ‘अस्तित्व’, ‘कच्चे धागे’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया. दिलचस्प बात यह है कि नम्रता की पहली साइन की गई फिल्म ‘पूरब की लैला पश्चिम की छैला’ (जिसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी थे) कभी रिलीज ही नहीं हो पाई.

महेश बाबू से मुलाकात और करियर का त्याग
हिंदी सिनेमा के बाद नम्रता ने दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख किया. साल 2000 में फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर उनकी मुलाकात तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू से हुई. पाँच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद नम्रता ने एक साहसी फैसला लिया और अपने चमकते करियर को परिवार के लिए कुर्बान कर दिया. आज वे दो बच्चों (गौतम और सितारा) की मां हैं और महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस और उनके ब्रांड्स को संभालने में अहम भूमिका निभाती हैं.

homeentertainment

स्टारकिड, मिस इंडिया बनने के बाद किया डेब्यू, प्यार के खातिर छोड़ी एक्टिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks