February 24, 2026
actor-11-2026-01-0da94e7335a1992556504100aedd517e-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

फिल्मों में खतरनाक विलेन की छवि रखने वाले इस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर सबका ध्यान खींचा. उम्र को लेकर उठे सवालों के बीच उनकी पहली पत्नी का आशीर्वाद सामने आना भी चर्चा का विषय बना. कई भाषाओं में सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके इस कलाकार की निजी जिंदगी ने साबित किया कि रिश्ते उम्र के मोहताज नहीं होते. उनकी यह अनोखी लव स्टोरी आज भी लोगों के लिए खास दिलचस्पी रखती है. जानते हैं कौन हैं ये एक्टर…

नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में खौफनाक विलेन के रूप में पहचान बनाने वाले इस हीरो ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी उतनी ही बेबाकी दिखाई है. 57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर उन्होंने न सिर्फ सुर्खियां बटोरीं, बल्कि समाज में उम्र और रिश्तों को लेकर बनी कई धारणाओं को भी चुनौती दी. हैरानी की बात यह रही कि इस फैसले पर जहां कुछ लोगों ने सवाल उठाए, वहीं उनकी पहली पत्नी ने भी उन्हें खुले दिल से आशीर्वाद दिया. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इस हीरो का फिल्मी सफर जितना दमदार रहा है, उतनी ही चर्चा उनकी निजी जिंदगी की भी हुई है. 9 भाषाओं को जानने वाले कई फिल्मों में काम कर चुके इस हीरो की यह अनोखी लव स्टोरी आज भी लोगों के लिए दिलचस्प बनी हुई है. जानते हैं कौन हैं?

दक्षिण से लेकर बॉलीवुड तक 9 से ज्यादा भाषाओं की 300 से ज्यादा फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके, ये कोई और नहीं बल्कि नेशनल अवार्ड विजेता एक्टर आशीष विद्यार्थी हैं. उन्होंने रजनीकांत और विजय जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी कई यादगार फिल्मों में काम किया है. फाइल फोटो. 

Ashish Vidyarthi-2025-06-9ecdb4974c85acc2477d61de7eb2108d

दक्षिण से लेकर बॉलीवुड तक 9 से ज्यादा भाषाओं की 300 से ज्यादा फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके, ये कोई और नहीं बल्कि नेशनल अवार्ड विजेता एक्टर आशीष विद्यार्थी हैं. उन्होंने रजनीकांत और विजय जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी कई यादगार फिल्मों में काम किया है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

आशीष विद्यार्थी ने 1991 में हिंदी फिल्म ‘काल संध्या’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘सरदार’ में अभिनय किया, लेकिन उन्हें असली पहचान अपनी तीसरी फिल्म ‘Drohkaal’ से मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. यह उपलब्धि उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई. फोटो साभार- @IMDb

उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और ओड़िया समेत 9 से ज्यादा भाषाओं में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है. तमिल सिनेमा में उन्होंने 2001 में फिल्म ‘दिल’ से एंट्री ली. इसके बाद वह रजनीकांत के साथ ‘बाबा’ में नजर आए और फिर ‘एझुमलाई’, ‘भगवती’, ‘तमिलन’, ‘धम’, ‘गिल्ली’, ‘ऐ’, ‘आरु’, ‘मलाइकोट्टई’, ‘गुरुवी’, ‘भीमा’ और ‘अनेगन’ जैसी कई हिट फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं. वह खासतौर पर अपने दमदार विलेन किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं. फाइल फोटो. 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आशीष विद्यार्थी ने एक्ट्रेस शकुंतला बरुआ की बेटी राजेश्वरी बरुआ से हुई थी, जिसके 21 साल बाद 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया था. आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में असम के रहने वाली बिजनेसवुमन रूपाली से दूसरी शादी की. फाइल फोटो. 

उस समय उनकी उम्र 57 साल थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. एक्टर ने दूसरी शादी पिछले साल एक साधारण रजिस्टर मैरिज थी. फाइल फोटो. 

इस मौके पर आशीष ने कहा था, ‘मेरे जीवन में इस मोड़ पर रूपाली से शादी करना एक अद्भुत एहसास है. हम सुबह शादी में बंधे और शाम को गेट-टुगेदर सेलिब्रेट किया.’ उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ने एक-दूसरे को जाना-समझा और फिर रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. फाइल फोटो. 

शादी के बाद भी ट्रोल्स ने उन्हें ‘बुड्ढा-खुसट’ जैसे शब्दों से टारगेट किया, लेकिन आशीष ने जवाब दिया, ‘क्या हम दुखी होकर मरने वाले हैं? साथी की चाहत गलत नहीं.’ फाइल फोटो. 

दिलचस्प बात यह रही कि आशीष की पहली पत्नी राजेश्वरी ने भी इस शादी पर उन्हें आशीर्वाद दिया. ट्रॉलिंग पर उन्होंने कहा था, ‘सही व्यक्ति कभी नहीं पूछेगा कि आप क्या कर रहे हैं… वह कभी ऐसा व्यवहार नहीं करेगा जिससे आपको दुख पहुंचे. याद रखें, यह आशीर्वाद लेने का समय है. आप इसके हकदार हैं.’ फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

57 की उम्र में दूसरी शादी रचाने वाला विलेन, पहली पत्नी ने भी दिया आशीर्वाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks