May 26, 2026
arijit-1-2026-01-9df7c373e3a104c5d95d50c0d6914ccd-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया. अचानक से सिंगर के प्लेबैक सिंगिंस से संन्यास के फैसले ने आम से लेकर खास तक सभी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर कयास लग रहे हैं कि अरिजीत सिंह अब फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रख सकते हैं. फिल्ममेकर अनुराग बसु के लेटेस्ट बयान ने इन कयासों को और तेज कर दिया है. डायरेक्टर कहते हैं कि उनको सिंगर के फैसले से जरा भी हैरानी नहीं हुई है.



ख़बरें फटाफट

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के बारे में पहले से जानते थे अनुराग बसु?अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है.

नई दिल्ली.  अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सिंगर के रिटायरमेंट की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है. चर्चाएं हैं कि प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अब अरिजीत सिंह फिल्म निर्देशन में कदम रख सकते हैं. इस बीच अनुराग बसु ने इसपर अपने रिएक्शन से इन अफवाहों को और तेज कर दिया है. डायरेक्टर कहते हैं कि अरिजीत सिंह की उनकी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने की इच्छा थी. वो फिल्म निर्देशन का काम बारिकी से सीखना चाहते थे.

बीबीसी हिंदी के साथ बात करते हुए अनुराग बसु कहते हैं कि अरिजीत सिंह का रिटायरमेंट उनके लिए कोई सरप्राइज नहीं है. अनुराग ने अरिजीत के साथ ‘बर्फी’ और ‘मेट्रो… इन दिनों’ जैसी फिल्मों में काम किया था. वो कहते हैं कि इन फिल्मों के सेट पर अरिजीत का झुकाव फिल्ममेकिंग की तरफ था.

अनुराग बसु ने अरिजीत के संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

अनुराग बसु कहते हैं, ‘दुनिया अरिजीत सिंह के फैसले से हैरान थी, लेकिन मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई. मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं और महसूस करता हूं कि वह बहुत टैलेंटेड हैं और गाने के अलावा भी बहुत कुछ करना चाहते हैं’. डायरेक्टर सिंगर संग काम करने के अपने एक्सपीरियेंस के बारे में आगे कहते हैं, ‘उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे ‘बर्फी!’ में असिस्टेंट बना लो’.

अरिजीत ने रिटायरमेंट से सबको किया हैरान

अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उन्होंने लिखा था, ‘नमस्कार, आप सभी को नया साल मुबारक हो. मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने मुझे इतने सालों तक इतना प्यार दिया. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इस सफर को यहीं खत्म कर रहा हूं. यह एक शानदार सफर रहा’.

अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर आते ही फैंस का दिल टूट गया. सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही संगीत जगत के दिग्गजों ने भी अरिजीत के रिटायरमेंट पर रिएक्शन दिया.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के बारे में पहले से जानते थे अनुराग बसु?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks