Last Updated:
एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक फिल्म रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप घोषित कर दी गई. लेकिन कहानी, संगीत और इमोशनल ट्रीटमेंट ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली. OTT पर रिलीज होते ही फिल्म ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और नए दर्शकों का प्यार मिला. मजबूत परफॉर्मेंस और खूबसूरत रोमांस के दम पर इसे 7.8 IMDb रेटिंग मिली, जिससे यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी हिट साबित हुई.

नई दिल्ली. साल 2025 में आई एक ऐसी रोमांटिक फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली, जिसे थिएटर में वह सफलता नहीं मिल सकी जिसकी वह हकदार थी. रिलीज के समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई और बड़े बजट की फिल्मों के बीच कहीं दबकर रह गई. लेकिन कहानी, एक्टिंग और भावनात्मक गहराई इतनी मजबूत थी कि जिसने भी इसे देखा, वह इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका. समय बीतने के साथ-साथ यही फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंची और देखते ही देखते दर्शकों की पसंद बन गई. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बढ़ी, IMDb पर इसे 7.8 की मजबूत रेटिंग मिली. फिल्म में 90 के दशक की याद दिलाने वाला माहौल, संजीदा संवाद और रिश्तों की सादगी ने इस फिल्म को खास बना दिया. पोटो साभार- वीडियो ग्रैब

साल 2025 में बॉलीवुड ने रोमांटिक फिल्मों के मामले में दर्शकों को खूब लुभाया, लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बावजूद दर्शकों के दिलों पर राज कर गई. विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने सिनेमाघरों में मात्र 2.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन OTT पर रिलीज होने के बाद इसकी लोकप्रियता आसमान छू रही है. फोटो साभार-@IMDb

फिल्म को IMDb पर 7.8/10 का रेटिंग मिला है, जबकि करीब 2,100 यूजर्स ने इसे 10 में से 10 स्कोर दिया है. ‘गुस्ताख इश्क’ की कहानी 1998 के पुरानी दिल्ली और मलेरकोटला की गलियों में घूमती है. फिल्म में विजय वर्मा नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान (पप्पन) का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने पिता की प्रिंटिंग प्रेस बचाने के लिए एक उर्दू शायर अजीज बेग (नसीरुद्दीन शाह) से मिलते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, उनकी मुलाकात अजीज की बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख) से होती है और दोनों के बीच प्यार के बीज बोए जाते हैं. फिल्म में शरीब हाशमी, नताशा रस्तोगी और जया भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. फोटो साभार-@IMDb

फिल्म ने 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन मात्र 50 लाख रुपये कमा पाई. पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 1.78 करोड़ रुपये तक पहुंचा, लेकिन दूसरे हफ्ते में यह गिरकर महज 7 लाख रुपये पर सिमट गया. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने भारत में सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो बजट का मात्र 6.96% है. इस तरह, फिल्म को 93.04% का घाटा हुआ और इसे ‘फ्लॉप’ घोषित किया गया.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद, ‘गुस्ताख इश्क’ को दर्शकों ने खूब सराहा. IMDb पर फिल्म को 7.8/10 का रेटिंग मिला है. यूजर्स ने फिल्म की स्टोरी, संगीत और एक्टिंग की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म एक कविता की तरह है, जो दिल को छू जाती है. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे ‘प्री-सोशल मीडिया युग की याद दिलाने वाली फिल्म’ बताया. फोटो साभार-@IMDb

27 जनवरी 2026 को ‘गुस्ताख इश्क’ जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई. OTT पर आने के बाद फिल्म को नए दर्शक मिल रहे हैं और इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है. फिल्म के निर्देशक विभु पुरी ने कहा कि उन्हें दर्शकों की प्रतिक्रिया से नई उम्मीद मिली है. वहीं, फातिमा सना शेख ने कहा, ‘इस फिल्म ने मुझे लंबे समय तक प्रभावित किया. विभु पुरी की संवेदनशील दिशा ने चुप्पियों को भी बोलना सिखाया.’ फोटो साभार-@IMDb

‘गुस्ताख इश्क’ की खास बात इसका संगीत और पुराने जमाने का नॉस्टैल्जिक अंदाज है. फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है, जबकि गीत गुलजार ने लिखे हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन डिजाइन ने 90 के दशक की यादों को ताजा कर दिया है. फोटो साभार-@IMDb
