April 9, 2026
Sulagna-Panigrahi-2026-02-72d2fc18fc4558dc865c9cd6c0a898ab-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Happy Birthday: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई चेहरे हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से शुरुआत करके फिल्मों तक का सफर तय किया है.ऐसी ही एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, सुलगना पाणिग्रही, जो इमरान हाशमी की फिल्म ‘मर्डर 2’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में मासूम लड़की के रोल में उन्होंने लोगों को अपना मुरीद बना दिया था.

इमराश हाशमी संग हिट देने वाली एक्ट्रेस, मासूम चेहरे से जीता था फैंस का दिल खूबसूरती पर फिदा थे लोग

नई दिल्ली. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सुलगना पाणिग्रही ने ‘मर्डर 2’ में अपने रोल से लोगों को हैरान कर दिया था. इस किरदार के जरिए उन्होंने अपनी अभिनय की एक अमिट छाप छोड़ी थी. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के सफर में सुलगना ने दिखाया कि मेहनत, टैलेंट और लगन से कोई भी अपनी जगह बना सकता है.

मासूम चेहरे वाली एक्ट्रेस सुलगना ने साल 2011 में थ्रिलर फिल्म ‘मर्डर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं. फिल्म में उनका रोल काफी पसंद किया गया था. इसके बाद अभिनेत्री अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ में नजर आई थी. सुलगना हिंदी के अलावा मराठी और तमिल फिल्मों में भी अपना हुनर आजमा चुकी हैं.

टीवी से मिली थी बड़ी पहचान

सुलगना का जन्म आज ही के दिन यानी 3 फरवरी को ओडिशा के बहरामपुर में हुआ था. सुलगना ने मॉडलिंग और एक्टिंग से करियर की शुरुआत की और जल्द ही पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने सबसे पहले टेलीविजन सीरियल अंबर धरा में अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाया था. इस शो में उन्होंने डब्बल‑ट्रैक्टेड रोल निभाया, जिसने उन्हें घर‑घर पहचान दिलाई. इस शो में उन्होंने दो जुड़वां बहनों की भूमिका निभाई थी और इस किरदार ने उन्हें शुरुआती सफलता दिलाई.

फिल्म मर्डर 2 का सीन

इमरान हाशमी की फिल्म से मिली पहचान

सुलगना ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. टीवी की दुनिया में उन्होंने कई शोज में दमदार रोल निभाए. इसके बाद साल 2011 में उन्हें ‘मर्डर 2’ के जरिए बड़ा ब्रेक मिला. इस सुपरहिट साइकोलॉजिकल थ्रिलर में उन्होंने एक मासूम लड़की का रोल निभाया था, जो एक साइको के हाथ लग जाती है. इमरान हाशमी फिल्म में इन लड़कियों को बचाने का काम करते हैं. सुलगना ने फिल्म में एक गरीब कॉलेज‑छात्रा का किरदार निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. सुलगना की एक्टिंग की एक्टिंग को भी दर्शकों‑आलोचकों ने सराहा था.

सुलगना की पर्सनल लाइफ भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रही है. उन्होंने प्रसिद्ध स्टैंड‑अप कॉमेडियन और यूट्यूबर बिस्वा कल्याण रथ से 9 दिसंबर साल 2020 में शादी रचाई थी. दोनों ने जब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की तो हर कोई हैरान रह गया था. काफी समय से सुलगना एक्टिंग की दुनिया से दूर है. हिट डेब्यू देकर भी उन्हें वो मुकाम नहीं मिला जिसकी वह हकदार थीं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

इमराश हाशमी संग हिट देने वाली एक्ट्रेस, मासूम चेहरे से जीता था फैंस का दिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks